{"_id":"77195ea14533ca9f202b7abc4a938d13","slug":"hudda-government-cheated-labours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में हुड्डा सरकार ने मजदूरों के साथ किया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में हुड्डा सरकार ने मजदूरों के साथ किया धोखा
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में निजी कंपनियों के श्रमिकों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए हुड्डा सरकार ने उनका न्यूनतम वेतनमान न बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे मजदूरों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
मजदूरों को उम्मीद थी कि नए साल से उनका न्यूनतम वेतन 5342 रुपये से बढ़कर 8100 रुपये हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ सरकारी संस्थानों में काम करने पर यह नियम लागू होगा।
विज्ञापन
इस मसले पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा भी सरकार से नाराज दिखे। शर्मा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि जब निजी कंपनियों में 8100 रुपये न्यूनतम वेतन नहीं लागू करना था तो उन्होंने पहले ही इसे क्यों नहीं स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री की रैली में हुई घोषणा के बाद मजदूरों ने उम्मीद लगा रखी थी।
विज्ञापन
हिंद मजदूर सभा के जिला महासचिव आरडी यादव का कहना है कि इतनी महंगाई में श्रमिक 15 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। लेकिन उसका आधा वेतन भी नहीं दिया जा रहा। राज्य सरकार ने साल के पहले ही दिन श्रमिकों के साथ धोखा किया। जिसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश सचिव बेचू गिरी का कहना है कि सरकार उद्योगपतियों के दबाव में झुक गई है। जब सरकार को आम श्रमिकों के लिए कुछ करना ही नहीं था तो पहले ही स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए थी।
तीन लाख मजदूर पाते हैं न्यूनतम मजदूरी
शहर में लगभग 4.5 लाख श्रमिक हैं, जिनमें से तीन लाख न्यूनतम मजदूरी पाने वाले बताए गए हैं। एस्कॉर्ट्स, व्हर्लपूल, टेकमसेह, शोवा, स्टार वायर, भारतीय कटलर हैमर, नॉर प्रेम्जे, टॉलब्रॉस, हाईपोलीमर लैब, गुड ईयर एवं यामहा मोटर जैसी बड़ी कंपनियों में भी अस्थाई श्रमिक न्यूनतम वेतन पर काम करते है।
सेवानिवृत्ति की उम्र भी नहीं बढ़ पाई
इससे पहले पिछले वर्ष सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से 60 साल करने का फैसला भी उद्यमियों के दबाव में सरकार वापस ले चुकी है। अकेले फरीदाबाद औद्योगिक संगठन (एफआईए) ने इसके खिलाफ 400 आपत्तियां दाखिल की थीं। इसे लेकर भी श्रमिकों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है।