{"_id":"58c1920d4f1c1b9465dc5c3c","slug":"huda-sent-900-000-dues-to-2-5-thousand-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 हजार आंवटियों को 900 करोड़ बकाया का हुडा ने भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 हजार आंवटियों को 900 करोड़ बकाया का हुडा ने भेजा नोटिस
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
हुडा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा की संपत्ति पर कुंडली मार कर बैठने वालों की अब खैर नहीं है। संपदा विभाग ने अलग-अलग सेक्टर में 2449 प्लाट आवंटियों को हुडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी ओर से समय पर भुगतान न किया गया तो उनका आवंटन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
इन पर करीब 900 करोड़ रुपये बकाया हैं। हुडा के संपदा विभाग दो में आने वाले 10 से अधिक सेक्टर में बसने वालों पर 900 करोड़ से अधिक का बकाया है। इसे वसूलने के लिए हुडा एक्ट के तहत नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
2243 प्लाट आवंटी ऐसे हैं, जिन्हें संपदा विभाग ने हुडा एक्ट 17 के तहत पहली नोटिस जारी किया। इसमें आवंटियों को एक माह के भीतर पैसा जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में 159 आवंटी ऐसे हैं जिन्हें विभाग ने दूसरी बार नोटिस जारी किया है, जबकि 43 आवंटी ऐसे हैं, जिन्हें हुडा एक्ट के तहत तीसरी बार नोटिस जारी किया जा चुका है।
इनकी समय सीमा समाप्त होने पर उनकी प्रापर्टी जब्त की जा सकती है। संपदा विभाग के अनुसार इन बकायेदारों में हुडा के किस्त का पैसा होने के साथ ही अनहासमेंट का भी पैसा है। प्लाट आवंटियों की ओर से पैसा न जमा करने के कारण उस पर 15 प्रतिशत का ब्याज दर भी लगाया गया है।
होली बाद पैसा वसूलने के लिए लगेगा कैंप
होली के बाद संपदा विभाग सेक्टर-34 कार्यालय में तीन दिन का कैंप लगाएगा, जिसे अवकाश के दिन रखा जाएगा। संपदा विभाग से जुड़े लोगों का मानना है कि ज्यादातर आवंटी बाहर होते हैं।
अवकाश के दिन उन्हें आने में आसानी होती है। यदि किसी के पास भेजे गए नोटिस में किसी तरह की समस्या होती है तो उसका समाधान मौके पर ही किया जाएगा।