{"_id":"ff2aa3103a6d0ee0e1395a82853d728d","slug":"htet-exam-to-be-held-on-14-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक क्लिक में पाइए एचटेट परीक्षा की सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस एक क्लिक में पाइए एचटेट परीक्षा की सारी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। अगर आप हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) दे रहे है तो समय के पाबंद हो जाएं और तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
अन्यथा, यह परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं। 14 व 15 नवंबर को होने जा रही एचटेट में परीक्षा शुरू होने के समय से 10 मिनट पहले तक ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया जाएगा। सेंटरों के आस-पास प्रशासन की तरफ से धारा 144 लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
केंद्र पर लैडलाइन फोन करेंगे काम
आईएमटी जैसी परीक्षाओं के पेपर लीकेज कांड से सबक लेते हुए बोर्ड ने एचटेट परीक्षा के दौरान मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को प्रतिबंधित किया है।
वहीं, परीक्षा केंद्र में इन उपकरणों को पूरी तरह रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र के हर कमरे में जैमर्स लगवाया गया है। सूचना के आदान-प्रदान के लिए हर परीक्षा केंद्र में लैड लाइन फोन उपलब्ध रहेगा। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
हर परीक्षा केंद्र की होगी वीडियोग्राफी
शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी करवाने का फैसला भी किया है। पूर्व में केवल संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की ही वीडियोग्राफी करवाई जाती थी। लेकिन इस बार हर परीक्षा केंद्र तीसरी आंख की नजरों में होगा।
प्रशासनिक अधिकारी करेंगे निरीक्षण
परीक्षा की गोपनीय बनाने के लिए इसबार जिला उपायुक्त, एडीसी, एसडीएम व सीटीएम भी परीक्षा के दौरान स्वयं निरीक्षण करेंगे। आमतौर पर इन अधिकारियों के उडनदस्ते तो गठित किए जाते हैं पर उनके अधीनस्थ अधिकारी टीम में चले जाते थे, लेकिन इस परीक्षा में खुद डीसी व एसपी निरीक्षण करेंगे।
यह है परीक्षा का शेड्यूल
14 व 15 नवंबर को होने वाली परीक्षा का जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार पीजीटी (लेवल-3) की परीक्षा 14 नवंबर को होगी। इसका समय दोपहर 3 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा।
वहीं प्राइमरी लेवल की परीक्षा 15 नवंबर को होगी। इसका समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके अलावा टीजीटी लेवल की परीक्षा दोपहर 3.30 बजे से लेकर सांय 5.30 बजे तक होगी।
एचटेट परीक्षा के लिए निर्धारित समय से दस मिनट पहले ही परीक्षार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश शुरू करवा दिया जाएगा। -रामकुमार फलसवाल, डीईओ, फरीदाबाद।