पूर्वोतर युवती के साथ एचआर मैनेजर ने की अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत विहार इलाके में पूर्वोत्तर की युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर प्राइवेट कंपनी के एचआर मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान सरिता विहार में रहने वाले साहिल गोयल (25) के रूप में हुई। वह एमबीए डिग्री होल्डर है और गुड़गांव के सेक्टर-44 में स्थित जोमातो कंपनी में कार्यरत है।
पुलिस ने साहिल को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया है। पीड़ित युवती 22 वर्षीय कीमी (बदला हुआ नाम) दीमापुर, नगालैंड की रहने वाली है।
गाड़ी से बाहर आकर की घिनौनी हरकत
वह महिपालपुर में किराए पर रहती है और प्राइवेट कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। वह शुक्रवार रात मुनिरका इलाके में किसी रिश्तेदार से मिलने आई थी।
शनिवार तड़के करीब 4.25 बजे वह अपने घर लौट रही थी। बाहरी रिंग रोड पर अनुपम स्वीट्स के सामने आरोपी साहिल गाड़ी से बाहर आकर युवती से छेड़छाड़ करने लगा।
युवती ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। पूर्वोत्तर का मामला होने के कारण आला पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ वसंत विहार थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।