{"_id":"bd5aecb0bb8ed57323b71dcec2951274","slug":"how-to-rgister-jee-advance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे करें जेईई एडवांस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे करें जेईई एडवांस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 May 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन में क्वालिफाई करने वाले लगभग 1.52 लाख छात्रों के लिए आईआईटी की ओर से आयोजित होने वाले जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन आज शनिवार से शुरू होने जा रहे हैं। आगामी 7 मई को यह प्रक्रिया समाप्त होगी।
विज्ञापन
छात्र http://jeeadv.iiitb.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके पंजीकरण में छात्राओं को छात्रों के मुकाबले कम भुगतान करना होगा।
जहां सामान्य वर्ग के छात्रों और ट्रांस जेंडर को दो हजार रुपये का शुल्क चुकाना होगा। वहीं, इस वर्ग की छात्राओं को एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
जेईई एडवांस परीक्षा 24 मई को आयोजित होनी है। इसके लिए 7 मई शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। छात्रों को 11 से 14 मई तक फॉर्म में गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। इन्हीं तिथियों पर छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 18 जून को परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन