{"_id":"40a08f876b9f2a750644fd799ba7daee","slug":"how-did-the-students-death-do-not-know-anyone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में कैसे हुई छात्र की मौत किसी को नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में कैसे हुई छात्र की मौत किसी को नहीं पता
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एमिटी के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ सेक्टर-37 में किराये पर रहता था। दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से देहरादून, डालनवाला निवासी अंशुल त्यागी सेक्टर-37, अरुण विहार में चार दोस्तों के साथ रहता था। वह एमिटी से स्पेनिश थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर में खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। शाम को एक दोस्त ने उसे उठाया तो वह नहीं उठा। दोस्त उसे पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। दोस्तों के मुताबिक, अंशुल काफी बीमार रहता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।