फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   How did MCD allow factory to run said aap mp sanjay singh

अनाज मंडी अग्निकांडः संजय सिंह ने एमसीडी तो गोयल ने दिल्ली सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 08 Dec 2019 04:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
How did MCD allow factory to run said aap mp sanjay singh
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के अग्निकांड में जान गंवाने वालों की चिता की राख बेखक ठंडी नहीं हो पाई हो, लेकिन हादसे पर सियासत गरमा गई है। चुनावी मोड़ में चल रहे नेता एक-दूसरे पर हमला बोलने से बाज नहीं आए। भाजपा ने इसके लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताया, जबकि दिल्ली सरकार व आम आदमी पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी भाजपा शासित एमसीडी पर डाली।

विज्ञापन


रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके का मुआयना करने पहुंचे भाजपा सांसद विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में हादसे आम हो गए हैं। हर हादसे के बाद जांच बैठती है, उसकी रिपोर्ट आती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इन फैक्ट्रियों को वैकल्पिक प्लॉट देना था, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


विजय गोयल का बयान आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) हमलावर हो गई। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लाशों पर सियासत शुरू कर दी है। निगम के भाजपा नेता खुद बता रहे हैं कि फैक्ट्री का लाइसेंस नहीं है। अवैध फैक्ट्री एमसीडी ने चलने कैसे दी। भाजपा वालों को इसका जवाब देना चाहिए। संजय सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा है कि मामले की जांच होगी, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दायित्व से नहीं बच सकती दिल्ली सरकार : गोयल

How did MCD allow factory to run said aap mp sanjay singh
भाजपा नेता विजय गोयल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद विजय गोयल ने 43 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। सबक नहीं लिया तो और भी ऐसे हादसे होंगे। 

दिल्ली में अग्निकांड की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसा लगता है कि पूरी दिल्ली आग के मुहाने पर बैठी है और ऐसे बहुत से इलाके हैं जहां इसी प्रकार की फैक्ट्रियां चल रही हैं, जहां फायर ब्रिगेड तक नहीं जा सकती है। गोयल ने कहा कि केवल 10-10 लाख मुआवजा देने और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने से दिल्ली सरकार अपने दायित्व से नहीं बच सकती है। 

दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और विकास की योजनाएं ठप होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। दिल्ली सरकार बताए कि पांच साल में इससे निपटने के लिए क्या योजना बनाई गई थी। सुझाव देते हुए गोयल ने कहा कि पुरानी दिल्ली में जितनी भी बिजली की नंगी तारें गुच्छो में लटक रही हैं उन्हें व्यवस्थित और अंडरग्राउंड किया जाना चाहिए। फायर की एनओसी देने में घूसखोरी बंद होनी चाहिए। दिल्ली सरकार फायर उपकरण सस्ती दरों पर उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed