{"_id":"b94fcc9110cacb54a44ada18be7915b8","slug":"house-tax-will-grow-by-three-times-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में तीन गुना तक बढ़ेगा हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में तीन गुना तक बढ़ेगा हाउस टैक्स
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
रेलवे के बाद अब नगर निगम लोगों की जेब से पैसा निकालेगा। महानगर में जल्द ही हाउस टैक्स की दरों में तीन गुना तक बढोतरी होने वाली है। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
अब सार्वजनिक सूचना जारी कर टैक्स की बढ़ाई गई दरों पर आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण कर अगस्त माह से हाउस टैक्स की बढ़ाई गई दरों को लागू किया जा सकता है। इस बार नगर निगम खाली पड़े प्लाटों से भी टैक्स वसूली करेगा।
विज्ञापन
वर्तमान समय में नगर निगम 12 मीटर से कम चौड़े मार्ग पर 1 रुपये, 12 से 24 मीटर चौड़े मार्ग पर 1.25 रुपये और 24 मीटर से चौड़े मार्गों पर 1.5 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से भवनों से हाउस टैक्स की वसूली करता है।
विज्ञापन
अब नगर निगम शहर की पॉश कालोनियों और अन्य कालोनियों में टैक्स की दरों को अलग-अलग करेगा। निगम ने कम से कम टैक्स की दर 75 पैसे प्रति वर्ग फुट और अधिकतम 4.5 रुपये प्रति वर्ग फुट तय किया है। हालांकि पुरानी दरों की अपेक्षा यह काफी ज्यादा है।
शहर के लोगों को आपत्ति का मौका
नगर निगम ने टैक्स की प्रस्तावित दरों पर शहर के लोगों को आपत्ति का मौका दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति 15 दिन के भीतर आपत्ति या सुझाव दे सकता है।
यह आपत्तियां निगम मुख्यालय या जोनल कार्यालयों में दी जा सकेगी। इसके बाद आपत्तियों पर सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगस्त माह तक प्रक्रिया पूरी कर निगम नई टैक्स दरों को लागू कर देगा।