फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hours-long queues for the pink card; a long wait for the free travel facility.

Delhi NCR News: पिंक कार्ड के लिए घंटों कतार, मुफ्त सफर की सुविधा पर भारी इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
शाहदरा-हसनपुर डिपो में सुबह से लगी महिलाओं की लंबी लाइन, 250 टोकन के मुकाबले सिर्फ 100 कार्ड बने
विज्ञापन


राजकुमार शर्मा
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ लेने के लिए जरूरी पिंक कार्ड अब महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनता दिख रहा है। कार्ड बनवाने के लिए शाहदरा और हसनपुर बस डिपो में रविवार को महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कई महिलाएं सुबह छह बजे ही लाइन में लग गईं, लेकिन दोपहर तक उनकी बारी नहीं आई।
चार से पांच घंटे तक इंतजार के बावजूद कार्ड नहीं बन पाने से महिलाओं में नाराजगी दिखाई दी। कतार में छोटी बच्चियों के साथ आई महिलाएं और बुजुर्ग भी परेशान होते रहे। हसनपुर डिपो में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। यहां महिलाओं की कतार सैकड़ों मीटर तक पहुंच गई। पहले महिलाओं को कागज की पर्ची पर टोकन और नंबर दिया जा रहा था। इसके बाद नंबर आने पर उन्हें कार्ड बनवाने के लिए अंदर भेजा जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे तक लगभग 250 महिलाओं को टोकन दिए जा चुके थे, जबकि कार्ड महज करीब 100 महिलाओं के ही बन पाए। ऐसे में बाकी महिलाएं अपनी बारी के इंतजार में लाइन में खड़ी रहीं।
विज्ञापन

कतार में लगीं गीतांजलि ने बताया कि वह एक दिन पहले भी पिंक कार्ड बनवाने आई थीं। कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनका कार्ड नहीं बन सका। रविवार को वह फिर करीब तीन घंटे से कतार में खड़ी थीं। उन्होंने कहा, सुबह से खड़े हैं, पता नहीं नंबर कब आएगा। बुजुर्ग राजकुमारी सुबह आठ बजे बहू के साथ पहुंची थीं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें लाइन में आगे कर दिया गया और उनका कार्ड बन गया, लेकिन बहू को अभी भी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन ने बताया कि बस में सफर के दौरान उनसे पिंक कार्ड मांगा गया और जल्द बनवाने के लिए कहा गया। डिपो पहुंचने पर लंबी कतार देखकर उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ा। महिलाओं की बढ़ती संख्या और सीमित कार्ड बनाने की क्षमता ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि रोजाना कितने कार्ड बनाए जा रहे हैं और महिलाओं को कार्ड के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed