फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hotel businessman's killer arrested, one accused has already been arrested, last month was murdered

Delhi : होटल कारोबारी का हत्यारा गिरफ्तार, पुलिस ने अलीपुर से हत्यारे को दबोचा

Wed, 28 Sep 2022 03:46 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 28 Sep 2022 03:46 PM IST
सार

अगस्त में हुई होटल कारोबारी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने इसी महीने की शुरुआत में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उपायुक्त  देवेश कुमार महला ने पूरे मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
Hotel businessman's killer arrested, one accused has already been arrested, last month was murdered
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले महीने एक होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के झज्जर निवासी प्रदीप मोर को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक 9 एमएम की अत्याधुनिक पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और एक खाली राउंड बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रदीप मोर बुराड़ी निवासी अमित गुप्ता की हत्या में शामिल था। गुप्ता को अगस्त में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में दो हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी थी। दो हमलावरों में से एक अमित यादव उर्फ राहुल  को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि मोर को एक गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया था। वह और उसका एक सहयोगी किसी और को कथित रूप से खत्म करने के लिए अलीपुर आ रहे थे। सूचना के आधार पर, टीम का गठन किया गया और जाल बिछाया गया। जब मोर को उसके साथी के साथ देखा गया, तो पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया लेकिन उसने हवा में फायरिंग की। हालांकि, पुलिस की टीम ने जनता की मदद से उसे पकड़ लिया। लेकिन उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप मोर 2017 में जेल में मिलने के बाद दिनेश कराला से जुड़ा था। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed