फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospitals have gone digital, OPD and test information will be available with just one click

Delhi NCR News: डिजिटल हुए अस्पताल, एक क्लिक पर मिलेगी ओपीडी, जांच की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली में बने 93 लाख आभा आईडी, सरकार के पास होगा हर नागरिक का डिजिटल हेल्थ कार्ड, आसानी से मिल सकेगी सुविधाएं
विज्ञापन




- दोगुने हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डेढ़ गुने हुए जन औषधि केंद्र, घर के नजदीक मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। एम्स की तर्ज पर दिल्ली के अस्पताल भी डिजिटल हो गए हैं। इनमें ओपीडी, लैब-रेडियोलॉजी जांच, मेडिकल रिकॉर्ड, बिलिंग, एंबुलेंस, प्रशासन सहित दूसरी जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। मरीज या उनके तीमारदार घर बैठे ही डॉक्टर से समय तय करवा सकते हैं।



दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को तीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का डिजिटल शुभारंभ किया। इनमें अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस), 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 नए जन औषधि केंद्र (जेएके) शामिल हैं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों का डिजिटलीकरण होना उसकी प्रगति का सूचक है। केंद्र से मिले बजट दिल्ली का हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर आधुनिक कर रहे हैं। सरकार एक सशक्त, समावेशी और तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार ने 93 लाख आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट आईडी) बन चुके हैं। अब दिल्ली के हर निवासी का डिजिटल हेल्थ कार्ड सरकार के पास होगा। यह दिल्ली सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक मील का पत्थर है। इस मौके पर दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, कई विधायक, मुख्य सचिव धमेंद्र व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।









दवाइयों की खरीद में भ्रष्टाचार हुआ दूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दवाइयों की खरीद में भ्रष्टाचार रोक दिया गया है। अब डिजिटल प्लेटफार्म से दवाओं की खरीद की जा रही है। महंगी दवाइयों की खरीद हमने पहले भी जन औषधि केंद्र खोल कर बंद कर दी है। स्वास्थ्य सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए अस्पतालों के लिए स्थायी भर्ती शुरू कर दी गई है। 1350 से अधिक नर्सिंग स्टाफ को परमानेंट करने के पत्र जारी किए। यह पद पिछले 10 सालों से भरे नहीं गए थे।


दोगुने हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर
मुख्यमंत्री ने बुराड़ी, बैंक एन्क्लेव, बुध नगर, रोहिणी सेक्टर 4 और साकेत सहित अन्य जगहों पर 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया। दिल्ली में कुल संख्या बढ़कर 67 हो गई है।

8 नए जन औषधि केंद्र
चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान और दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट सहित अन्य में 8 नए जन औषधि केंद्र खोले गए। दिल्ली में अब कुल 25 जन औषधि केंद्र संचालित हो चुके हैं।


आप के हेल्थ मॉडल को ढूंढ रही हूं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के हेल्थ मॉडल काे तलाश रही हूं। सरकार को हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए विस्तृत प्लानिंग करनी पड़ रही है। यदि आप की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी ही कारगर होती तो दोबारा से सब चीजों को शेड्यूल करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed