{"_id":"4554308fb29cdd927c17dd9b8309c95f","slug":"hospital-staff-ill-after-eating-poisonous-pie","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला समोसा खाने से डॉक्टर समेत 17 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला समोसा खाने से डॉक्टर समेत 17 बीमार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Feb 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के जिला अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में विषाक्त समोसे और मिठाई खाने से शनिवार को एक डॉक्टर समेत 17 लोग बीमार पड़ गए। अस्पताल की वार्ड आया ने दादी बनने की खुशी में मिठाई व समोसे बांटे थे।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। खाद्य निरीक्षक ने दुकान से सैंपल लेकर बाकी खाद्य सामग्री नष्ट करा दी है। वहीं घटना के बाद से दुकान मालिक फरार है।
विज्ञापन
घटना सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की है। यहां वार्ड आया उर्मिला के घर दो दिन पहले नाती पैदा हुआ है, जिसके लिए उन्होंने सुबह सेक्टर-31 स्थित अग्रवाल फूड प्वाइंट से समोसे और छेने मंगवाए।
विज्ञापन
समोसे खाने के कुछ देर बाद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को उल्टी व चक्कर आने के साथ सभी के चेहरे नीले पड़ने लगे। एक साथ कई लोगों की हालत बिगड़ती देख अस्पताल में हड़कंप मच गया।
डॉक्टरों की टीम ने तुरंत सभी लोगों को भर्ती किया। स्टाफ का इलाज कर रहे वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संतराम ने बताया कि मरीजों में जो लक्षण दिख रहे है, उससे लगता है कि समोसे में कीटनाशक जैसा कुछ पदार्थ मिला हो।
शाम तक डॉक्टर समेत सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए हैं। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने जिला अधिकारी को पूरी जानकारी दी। ऐसे में खाद्य विभाग को दुकान पर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए।
घटना के बाद से दुकान मालिक मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। वहीं सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 प्रभारी भी अस्पताल पहुंच गईं।
तुरंत जांच के निर्देश दिए
जिलाधिकारी को घटना की सूचना मिलते ही नोएडा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। करीब तीन बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-31 में अग्रवाल फूड प्वाइंट पहुंचकर छापा मारा। हालांकि, तब तक दुकान में रखे समोसे दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने गायब कर दिए थे। खाद्य निरीक्षक एसएन सिंह ने यहां वनस्पति घी और मिठाइयों के सैंपल लिये, जिनको जांच के लिए भेजा जाएगा।
लेकिन पहले भी हुई थी जांच?
दुकान मालिक के खिलाफ पहले भी लापरवाही से खाद्य पदार्थ बनाने का मामला दर्ज हो चुका है। करीब दो माह पहले दिसंबर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से औचक निरीक्षण करके दही का सैंपल लिया गया था जो फेल हो गया था। इसके लिए न्यायालय में मामला चल रहा है।
किनका चल रहा इलाज?
स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर अंशु गुप्ता, स्टाफ नर्स सिंड्रेला, अनीता, ओटी टेक्नीशीयन गौरव कुमार, मोहनी, मिनाक्षी, जीतेंद्र, सुनीता, मुनेश, नानक चंद समेत अन्य शामिल हैं।