फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hospital sends two wheeler instead of ambulance to carry accident survivor

मांगी एंबुलेंस पर मिला दोपहिया वाहन, घायल अस्पताल कैसे पहुंचेंगे मंत्रीजी

Mon, 03 Apr 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
hospital sends two wheeler instead of ambulance to carry accident survivor
प्रतीकात्मक च‌‌ित्र - फोटो : amar ujala

रेलवे में घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत होती है लेकिन रेल राज्यमंत्री आरपीएफ को एक दो पहिया वाहन देकर अपनी पीथ थपथपा रहे हैं। ये हाल तब है जबकि प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने रेल दुर्घटना से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन की मांग की थी।

विज्ञापन


ऐसे में सवाल ये उठता है कि दो पहिया वाहन से घायलों को कैसे अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। रेल पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दोनों मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एंबलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


फरीदाबाद के विधायक एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने 22 मार्च 2016 को रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई को पत्र लिखकर ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन और उसके आसपास ट्रेनों की चपेट में आने वाले घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक वाहन उपलब्ध कराने की मांग की थी। क्योंकि अभी एंबुलेंस की सुविधा जीआरपी के पास उपलब्ध है लेकिन जीआरपी की एंबुलेंस कभी घायलों के लिए नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक साल बाद रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि रेल दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) को मामले की जांच के बाद दोपहिया वाहन उपलब्ध करा दिया गया है। उधर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एमएस फारुखी का कहना है कि दो पहिया वाहन गश्त के लिए मिला है। अभी आरपीएफ के पास एंबुलेंस सेवा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed