फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospital owner act will surprised you

ये खबर पढ़कर डॉक्टरों पर से उठ जाएगा विश्वास

Mon, 19 Oct 2015 12:17 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
Hospital owner act will  surprised you

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बच्चा गोद दिलाने वाले गैंग में शामिल एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दक्षिण-पश्चिम जिला में अपने दो निजी अस्पताल हैं।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान डॉ. नंद किशोर राणा के रूप में हुई है। नंद किशोर बच्चा गोद लेने वाली महिला को अपने अस्पताल में एडमिट दिखाकर डिस्चार्ज समरी और अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देता था।
विज्ञापन


बदले में वह मोटी रकम वसूल करता था। बता दें कि जून 2015 में पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने वाली दो एनजीओ को के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

मालिक के पास सिटी हेल्थ नाम से दो अस्पताल हैं

Hospital owner act will  surprised you

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नंद किशोर को दबोचा है। अपराध शाखा इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लखनऊ से बीएएमएस, एमडी है।


द्वारका सेक्टर-19 में उसके श्री सांई अस्पताल व नजफगढ़, गोपाल नगर में सिटी हेल्थ अस्पताल के नाम से दो अस्पताल हैं। जिन दंपति को बच्चा नहीं होता था उनको कुछ एनजीओ अवैध रूप से बच्चे उपलब्ध कराते थे।

द्वारका नॉर्थ पुलिस ने जून माह में राष्ट्रीय जनहित संस्थान व राष्ट्रीय जनकल्याण संस्थान नामक एनजीओ विनोद कुमार कुमार नामक शख्स को बच्चे उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा था। इसके साथ शिखा, वीना और अनिल पांडेय को भी दबोचा गया था।

फर्जी तरीके से अपने अस्पताल में भर्ती दिखाता था महिला

Hospital owner act will  surprised you

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था, जो महिलाएं बच्चे गोद लेती हैं, उनको पक्के कागजात देने के लिए नंद किशोर फर्जी तरीके से अपने अस्पताल में भर्ती दिखाता था।


एनजीओ गरीब माता-पिता से उनके बच्चों का भी सौदा करते थे। पुलिस ने नंद किशोर के दोनों अस्पताल से आउट डोर पेशेंट रजिस्टर, इनडोर पेशेंट रजिस्टर और कुछ फाइल बरामद की हैं।

पुलिस नंद किशोर से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed