फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hospital could not be built in Ballabhgarh even after 16 years despite budget being passed

Faridabad: बीत गए 16 साल... बल्लभगढ़ में एम्स की ओर से बनाए जाने वाले अस्पताल का निर्माण सिर्फ कागजों तक सीमित

Tue, 30 Apr 2024 07:43 PM IST
आकाश दुबे हेमलता रावत, अमर उजाला, बल्लभगढ़
हेमलता रावत, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

वर्ष 2008-2010 के बीच जमीन को एम्स के नाम कर दिया गया। इसके बाद एम्स प्रबंधन द्वारा वर्ष 2012 में जमीन पर चहारदीवारी करा दी गई। इसके बाद भी अस्पताल का कार्य शुरू नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Hospital could not be built in Ballabhgarh even after 16 years despite budget being passed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव फतेहपुर बिल्लौच में एम्स की ओर से बनाए जाने वाले अस्पताल का कार्य 16 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ है। अस्पताल का मानचित्र और बजट दोनों पास होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ है। अस्पताल का निर्माण कार्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। हालांकि मौके पर एम्स प्रशासन ने जमीन की चहारदीवारी करा दी है। अस्पताल नहीं बनने से गांव फतेहपुर बिल्लौच सहित करीब दर्जनभर गांवों के हजारों लोगों को उपचार के लिए बल्लभगढ़ जाना पड़ता है।

विज्ञापन

गांव फतेहपुर बिल्लौच में एम्स की ओर से वर्ष 2008 में 30 बेड का अस्पताल बनाने की योजना थी। इसके तहत तत्कालीन पंचायत ने एम्स प्रबंधन को करीब 6.5 एकड़ पंचायत की जमीन सौंप दी। वर्ष 2008-2010 के बीच जमीन को एम्स के नाम कर दिया गया। इसके बाद एम्स प्रबंधन द्वारा वर्ष 2012 में जमीन पर चहारदीवारी करा दी गई। इसके अलावा एम्स प्रबंधन की ओर से जमीन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई, लेकिन प्रबंधन ने अस्पताल का निर्माण 16 साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं कराया है। वर्ष 2012 में एम्स प्रबंधन की ओर से अस्पताल की जगह पहले पीएचसी बनाए जाने का प्रपोजल भी रखा था, लेकिन वह प्रपोजल भी सिरे नहीं चढ़ पाया। दिसंबर महीने में इसका बजट और मानचित्र पास हो चुका है। यह अस्पताल 20 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधा मिलेगी
अस्पताल के शुरू होने से लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके बनने से आसपास के 50 गांव के लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहर की तरफ नहीं दौड़ना पड़ेगा। एम्स की इस शाखा में दो फिजीशियन, दो महिला विशेषज्ञ, 12 से ज्यादा नर्स समेत आवश्यक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा गंभीर मरीजों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी दी जाएगी। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशनों की सुविधा भी अस्पताल में मिलेगी।

एम्स अस्पताल की ओर से केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को पैसे दे दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू की हुई है। चुनाव के बाद कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को उपचार के लिए बल्लभगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। -सरोज, सरपंच, गांव फतेहपुर बिल्लौच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed