फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Horrific road accident in Gurgaon, three dead

भीषण सड़क हादसे में तीन मरे, 7 घायल

Sun, 29 Jun 2014 10:30 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
Horrific road accident in Gurgaon, three dead

गुड़गांव के पथरेड़ी गांव के पास शनिवार को बोलेरो और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल लोगों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बिलासपुर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि, चालक की तलाश की जा रही है। पथरेड़ी टोल के आगे तावडू की तरफ जाने वाले रास्ते पर सामने से आ रहा ट्रक बोलेरो गाड़ी से जा टकराया।
विज्ञापन


इस हादसे की चपेट में बोलेरो में सवार दस लोग आ गए। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना के थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के मुंडन के लिए जा रहे थे आगरा

Horrific road accident in Gurgaon, three dead

डॉक्टरों ने रोहतक निवासी सुखदेवी, हांसी निवासी शांति देवी और हांसी निवासी गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार हांसी से आगरा के लिए बच्चों के मुंडन के लिए जा रहा था।

इसमें परिवार के दस लोगों के अलावा चार बच्चे थे। दुर्घटना में चालक सुरेश कुमार और एक अन्य महिला कलावती की हालत गंभीर बनी हुई। जबकि बाकी लोगों को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद रविवार को घायल महिला कलावती को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई। पुलिस जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। इसी आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed