फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hooda in top 6 star campaigners of congress.

हुड्डा का कद बढ़ा, खतरे में शीला की साख

Wed, 24 Sep 2014 11:46 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
hooda in top 6 star campaigners of congress.

लोकसभा चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस ने भले ही स्टार प्रचारकों की टॉप-10 की सूची से बाहर रखा हो, लेकिन इस विधानसभा चुनाव में वह टॉप-10 की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


पांच साल पहले विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में 24 वें स्थान पर रहे हुड्डा 18 पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी इस बार भी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पार्टी हाईकमान ने अपने बड़बोले नेता दिग्विजय सिंह को जहां विधानसभा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। वहीं फरीदाबाद के एक भी मंत्री को प्रचार में तवज्जो नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में घटा शीला का कद

hooda in top 6 star campaigners of congress.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. शकील अहमद और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को तवज्जो देते हुए चौथे और पांचवें नंबर पर रखा है। 2009 की सूची में अशोक तंवर तो निचले पायदान पर थे।

कांग्रेस के बड़बोले नेता दिग्विजय सिंह 12वें नंबर पर काबिज हैं। वर्ष 2009 की सूची में न तो इनका नाम शामिल था और न ही डॉ. शकील अहमद का। राज्य के एकमात्र सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पांच साल में छलांग लगाकर 37 से 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 16वें नंबर से खिसक कर 26वें स्थान पर पहुंच गई हैं। फिल्म स्टार राज बब्बर और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार भी सूची में शामिल हैं।

फरीदाबाद के मंत्रियों को नहीं मिली जगह

hooda in top 6 star campaigners of congress.

कहने को तो राज्य सरकार में यहां के तीन विधायक महेंद्र प्रताप सिंह, शारदा राठौर और शिवचरण लाल शर्मा मंत्री पद पर काबिज हैं, लेकिन प्रचार की सूची में इनमें से किसी का नाम शामिल नहीं है।

दिनरात हुड्डा का गुणगान करने वाले राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शिवचरण लाल शर्मा और मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर का नाम शामिल न होना चर्चा का विषय है।

जानकारों का कहना है कि शिवचरण लाल शर्मा निर्दलीय विधायक होने के कारण मंत्री बने हैं, जबकि शारदा राठौर पार्टी से बगावत कर चुकी हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों में से कैप्टन अजय यादव और किरण चौधरी को ही जगह दी गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीआर ओझा पार्टी हाईकमान ने जिन लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है, वह पार्टी के धुरंधर नेता हैं। जनता के बीच वह पार्टी की नीतियों को मजबूती के साथ रखने की क्षमता रखते हैं। निश्चित रूप से चुनाव में इनके प्रचार से पार्टी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed