{"_id":"d9e61eee1c0d773ecf3b3cc2a99ca153","slug":"hooda-are-seeking-votes-for-sharmistha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मिष्ठा के लिए हुड्डा मांग रहे हैं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मिष्ठा के लिए हुड्डा मांग रहे हैं वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राष्ट्रपति की बेटी व ग्रेटर कैलाश से प्रत्याशी शर्मिष्ठा मुखर्जी के लिए बुधवार को वोट मांगे।
विज्ञापन
जनसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा हरियाणा में सरकार बनने पर 2000 रुपये पेंशन का वादा किया था और सरकार बनने पर पेंशन 1500 रुपये से घटाकर 1200 रुपये कर दी।
विज्ञापन
जनसभा में हुड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मांग पूरी नहीं होने पर खुद सड़क पर बैठ गया, वह दूसरों के सिर पर छत क्या देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से करीबी संबंध हैं, इसलिए वोट मांगने आया हूं। आप वोट देकर शर्मिष्ठा मुखर्जी को विजयी बनाएं, आपको वादा करता हूं कि आपकी आवाज बुलंद करने के लिए मैं हर जगह खड़ा मिलूंगा।
विज्ञापन