फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   honey trap case lady registered rape case on victim businessman

हनी ट्रैप: युवती ने कारोबारी के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस

Thu, 06 Jul 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 06 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
honey trap case lady registered rape case on victim businessman
honey trap

हनी ट्रैप में फंसाकर एनआरआई से सात करोड़ रुपये की ठगी मामले में जिला न्यायालय ने थाना सेक्टर-20 पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है। यह मामला भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को व्यवसाय में साझेदार बनाने के नाम पर उसे निवेश कराने और फिर हनी ट्रैप में फंसाकर रकम हड़पने का है।

विज्ञापन


जॉर्जिया में रहने वाले भारतीय मूल के होटल कारोबारी भूषण लाल की मां और भाई परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-26 में रहते हैं। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वह भारत आए थे। इस दौरान उनके एक परिचित ने उन्हें अपने रीयल एस्टेट कारोबार में निवेश कर साझेदार बनने को कहा। परिचित ने निवेश के बदले उन्हें मोटे मुनाफे का ऑफर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने कारोबारी को ग्रेटर नोएडा के टेक जोन-चार में एक बिल्डर साइट दिखाई और कंपनी के तीन अन्य निदेशकों से भी मुलाकात कराई। इसके बाद भूषण लाल ने उनकी कंपनी में सात करोड़ रुपये निवेश कर 25 फीसदी की हिस्सेदारी ले ली। 10 फरवरी को वह आरोपियों की कंपनी में साझेदारी की लिखापढ़ी करने पहुंचे। यहां कंपनी के निदेशकों के साथ एक युवती भी मौजूद थी। उन्होंने भूषण की मुलाकात युवती से कराई। आरोप है कि युवती ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने के लिए नजदीकियां बढ़ाईं। भूषण जब दूसरी बार अमेरिका से आए तो युवती ने उन्हें अपने फ्लैट में ही ठहरा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान वह उनसे अलग-अलग बहाने से पैसे ऐंठती थी, लिहाजा कुछ समय बाद भूषण नोएडा में अपनी मां और भाई के पास रहने चले गए। जब कारोबारी ने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी तो वह आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देने लगी। इसी दौरान भूषण को उनके रीयल एस्टेट कंपनी के साझेदारों ने बताया कि युवती गर्भवती है और उसने कारोबारी के खिलाफ दिल्ली के अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। 


आरोप है कि एफआईआर वापस लेने के नाम पर साझेदारों ने युवती संग मिलीभगत कर उनसे 41 लाख रुपये और ठग लिए। इसके बाद रियल एस्टेट कंपनी में उनके द्वारा निवेश किए गए सात करोड़ रुपये भी ठगने का प्रयास करने लगे। भूषण लाल के अनुसार उन्होंने नोएडा पुलिस से संपर्क कर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद वह कोर्ट चले गए। सीजेएम कोर्ट ने थाना सेक्टर-20 पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। वहीं हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती ने अभी दो सप्ताह पहले एनआरआई कारोबारी के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed