{"_id":"0007c5d0945c682197fa5472d2f889da","slug":"home-parks-bench-councilors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों की बेंच पार्षदों के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों की बेंच पार्षदों के घर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के बजट से पार्कों के लिए बेंच स्वीकृत कराकर कई पार्षदों ने अपने क्षेत्र के मंदिरों और अपने घरों में लगवा ली हैं। नगर आयुक्त ने फोटो सहित शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने विभिन्न वार्डों में पार्कों की जरूरत के अनुसार बेंच-झूले लगवाने को बजट आवंटित किया था। कई वार्डों के पार्कों में झूले-बेंच नहीं लगाए गए। नगर आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि बेंचों को मंदिरों-मस्जिदों और पार्षदों के कैंप कार्यालयों पर लगवा दिया गया।
विज्ञापन
नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है। पार्कों का बजट किसी धार्मिक स्थल या किसी पार्षद केकैंप कार्यालय में नहीं लग सकता। पार्कों की बेंच कुछ पार्षदों के आवासों पर लगी हुई हैं।
विज्ञापन
इसकी फोटो सहित पुष्टि हो गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि पार्षदों से पार्कों की बेंचों को तत्काल पार्कों में लगवाने को कहा गया है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है कि इनके बजट को निगम वहन नहीं करेगा।
नगर निगम केएक पार्क में घास लगवाने और सौंदर्यीकरण कराने का साढ़े छह लाख रुपये का बिल निगम में डाल दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि फाइल में पार्क में घास लगवाने और अन्य विकास कार्य कराने के बिल लगाए गए थे।
जबकि पार्क में यह काम काफी पहले हो चुका था। इसका भुगतान भी निगम कर चुका था। पार्क की जांच के बाद उक्त फाइल को वापस लौटा गया है।