किराएदारों की मुसीबत, दिल्ली में किराए का घर लेना हुआ मंहगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दिल्ली में किराए का घर लेकर रहते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ने वाली है, क्योंकि ये परेशानी सीधे तौर पर आपके खर्चे से जुड़ी हुई है। अब दिल्ली में किराए का घर लेने के लिए ज्यादा पैसा चुकाना होगा।
दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने फैसला लिया है कि सर्किल रेट के हिसाब से रेंट एग्रीमेंट तय किया जाए। सरकार के मुताबिक इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा, लेकिन इसके साथ ही आपकी जेब का खर्च भी बढ़ जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है और जल्द ही इस पर कैबिनेट मुहर लगा सकता है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी बताते हैं कि लोग रेंट एग्रीमेंट में किराया नहीं बताते हैं।
नए प्रस्ताव से ऐसे बढ़ेंगी कीमतें
अब नए प्रस्ताव के मुताबिक अगर प्रॉपर्टी 10 करोड़ की है तो किराएदार को रेंट एग्रीमेंट के समय लगभग सवा लाख रूपए चुकाने होंगे। इस प्रस्ताव की वजह से किराए के मकानों की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से बढ़ जाएगी।
साउथ दिल्ली की बात करें तो यहां की कीमतें आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगी क्योंकि यहां का सर्किल रेट पहले से ही काफी ज्यादा है।
पूरी दिल्ली को 8 श्रेणी में बांटा गया है जो कि ए से लेकर एच तक हैं। जहां ए में पॉश कॉलोनिया आती हैं। हर एक श्रेणी के हिसाब से निगम रेट वसूलता है।