फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home Ministry employee trapped in honeytrap and sent confidential documents including G-20 to Pakistan

नापाक साजिश: गृह मंत्रालय के कर्मी ने G-20 समेत गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेजे, महिला ने हनीट्रैप में फंसाया

Wed, 12 Jul 2023 06:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Jul 2023 06:58 PM IST
सार

12 वीं पास नवीन पटेल गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक कालोनी के भीमनगर का निवासी है। वह गृह मंत्रालय में संविदा पर बहुउद्देशीय कर्मचारी ( एमटीएस ) के रूप में काम कर रहा था। देश की खुफिया जांच एजेंसियों के पास यह जानकारी आई कि गृह मंत्रालय का कोई कर्मचारी सूचनाएं बाहर भेज रहा है।

विज्ञापन
Home Ministry employee trapped in honeytrap and sent confidential documents including G-20 to Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र के गृह मंत्रालय के कर्मचारी नवीन पाल ने हनी ट्रैप का शिकार होकर गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेज दिए। वह सोशल मीडिया पर जिस महिला को कोलकाता की अंजलि समझकर उसके इशाके पर काम कर रहा था, पुलिस की जांच में उसकी लोकेशन कराची की निकली। माना जा रहा है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ी है। हो सकता है कि वह आईएसआई की कोई अधिकारी या कर्मचारी हो। उसने नवीन पाल को जानकारी लेने के बदले 85 हजार रुपये भी दिए। इस पूरे खुलासे के बाद पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


12 वीं पास नवीन पटेल क्रासिंग रिपब्लिक कालोनी के भीमनगर का निवासी है। वह गृह मंत्रालय में संविदा पर बहुउद्देशीय कर्मचारी ( एमटीएस ) के रूप में काम कर रहा था। देश की खुफिया जांच एजेंसियों के पास यह जानकारी आई कि गृह मंत्रालय का कोई कर्मचारी सूचनाएं बाहर भेज रहा है। इसकी जांच कराने पर नवीन पटेल के बारे में पता चला। उसके मोबाइल फोन की डिटेल निकलवाई गई तो पूरा राज खुल गया।

विज्ञापन

पता चला कि वह दो महीने से तमाम गोपनीय दस्तावेज भेज रहा है। वह व्हाट्सएप पर अंजलि नाम की महिला से चैट कर रहा था। दोनों की चैट भी बरामद हुई। पहले अंजली मीठी-मीठी बातें करती थी। इसके बाद उसके दस्तावेज मांगने लगी। वह जो कहती, नवीन दे देता। इसके बदले वह नवीन को पेटीएम के माध्यम से रकम भी भेजती। अब तक 85 हजार रुपये दे चुकी थी।

जी-20 से जुड़े दस्तावेज भी भेजे
उसके मोबाइल का डाटा पुलिस ने बरामद करा लिया है। इससे पता चला कि उसने गृह मंत्रालय की कई फाइलों के फोटो खींचकर भेज दिए। इनमें जी-20 से जुड़ी फाइलें भी हैं। एक दस्तावेज भेजने पर उसे पांच से दस हजार रुपये मिलते थे। उसने कई नक्शे भी भेजे हैं। पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि उसे नहीं मालूम था कि दस्तावेज पाकिस्तान जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं। शक यह भी है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा हो।

विज्ञापन

एनएसए लगाया जाएगा
डीसीपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि नवीन पटेल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ( एनएसए ) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उसके पास एपल का फोन बरामद हुआ है। उसके बैंक खातों की डिटेल भी निकलवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed