{"_id":"5e49528a8ebc3ee59555ffe0","slug":"home-minister-gives-open-exemption-to-action-on-miscreants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री ने उपद्रवियों पर कार्रवाई की दी खुली छूट, शाहीन बाग से जोड़ कर देखा जा रहा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री ने उपद्रवियों पर कार्रवाई की दी खुली छूट, शाहीन बाग से जोड़ कर देखा जा रहा बयान
Sun, 16 Feb 2020 08:02 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 16 Feb 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों की वजह से किसी दूसरे को परेशानी हो तो दिल्ली पुलिस उनसे सख्ती से निपटे। पुलिस को कार्रवाई के लिए खुली छूट देकर उपद्रवियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल के वक्तव्य का हवाला देते हुए पुलिस के अधिकारी व जवानों से यह बातें कहीं। उनके इस बयान को डेढ़ महीने से चले आ रहे शाहीन बाग के धरने से जोड़कर देखा रहा है।
सोमवार को शाहीन बाग खाली करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है, जिसके बाद गृह मंत्री के दिए बयान को दिल्ली पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है। इस मौके पर उप राज्यपाल अनिल वैजल, दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनाटक और पुदुच्चेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
दिल्ली पुलिस के 73वें स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने नई पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी की दुश्मन नहीं होती। दिल्ली में अपराध पर काबू पाना चुनौती भरा है लेकिन दिल्ली पुलिस ने हर चुनौती का सामना सहज और सरल तरीके से किया है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को आंतरिक सुरक्षा पर जोर देने को कहा। दिल्ली पुलिस को बिना किसी जाती व धर्म को देखते ही निष्पक्ष काम करने की नसीहत दी। गृह मंत्री ने कहा कि यह गर्व कि बात है कि दिल्ली पुलिस कि शुरूआत लौह पुरुष सरदार पटेल ने की थी। मुझे यकीन है कि यह बात पूरी पुलिसिंग को प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद 35000 जवानों ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
हमारे त्योहार के लिए पुलिस अपने त्योहार को कुर्बान करती है। वहीं इस मौके पर पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए हर बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में दिल्ली पुलिस को कई चुनौतियों का सामना पड़ा। सकुशल विधानसभा चुनाव निपटने पर अधिकारियों व जवानों को बधाई दी।

पुलिस को मिली यह सुविधाएं
दिल्ली पुलिस के लिए कई बड़े अच्छे कार्य व नयी योजनाओं का शुभारंभ किया। जिसमें सबसे पहले महिला पीसीआर वैन, मोबाइल एप्प, 300 रफ्तार बाइक, स्वैट महिला कमांडो, प्रहरी और महिला पराक्रम टीम। इसके साथ ही सभी थानों में ई-मालखाना की शुरूआत हुई।
बटला हाउस के शहीद को किया याद
गृहमंत्री ने संसद के साथ बटला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए मोहन चंद शर्मा को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने संसद हमले में शहीद हुए पांच जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।
10 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे दिये
दिल्ली पुलिस को स्मार्ट और अपग्रेड करने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 10 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, 4500 वाहन व 1600 मोटर साइकिल दिये। जिससे पुलिस राजधानी की अच्छी तरह से सुरक्षा कर सके। इससे काफी हद तक अपराध पर अंकुश भी लगा है।
पड़ोसी राज्यों की परेड सलामी आकर्षण का केंद्र
दिल्ली पुलिस की स्थापना दिवस पर इस साल दिल्ली पुलिस के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी भी परेड में शामिल हुए थे। यह टुकड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजित परेड में दिल्ली पुलिस की सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी, महिला सशस्त्र दस्ता, निशान टोली, महिला कमांडो दस्ता, ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ी, ट्रैफिक मोटर साइकिल दस्ता, पीसीआर पराक्रम वैन, रक्षक वैन, स्वाट वैन, वज्र वैन, वाटर कैनन वैन ने भाग लिया। इसके साथ साथ पूर्वोत्तर राज्यों से दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई महिला पुलिसकर्मियों की टुकड़ी भी शामिल हुई।
पहली बार साइकिल पुलिसिंग परेड में शामिल हुई
पहली बार परेड में पुलिसकर्मियों ने साइकिल से परेड में हिस्सा लिया। दरअसल कुछ माह पहले ही दिल्ली पुलिस ने अपने दस्ते में साइकिल गश्त को शामिल किया था। जिससे दिल्ली की संकरी गलियों में सुरक्षा असानी से पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने पिछले वर्ष करीब दो लाख से ज्यादा महिलाओं व युवतियों को सैल्फ डिफेंस की ट्रैनिंग देकर महिला सशक्तिकरण को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा काम किया। इसके लिये पुलिस का लिम्का बुक ऑफ रिकाड्र्स में नाम दर्ज हुआ है।