फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Home minister edification to CM Kejriwal for coordination

गृहमंत्री की नसीहत तालमेल से चलें सीएम केजरीवाल

Tue, 16 Jun 2015 12:47 PM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
Home minister edification to CM Kejriwal for coordination

दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच चल रही तनातनी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को पहली बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर सिंह ने केजरीवाल को केंद्र से टकराव टालने की सलाह दी है।

विज्ञापन


राजनाथ ने साफ कर दिया कि अगर मुख्यमंत्री को कामकाज के तरीके में किसी बदलाव की जरूरत लगती है तो तकरार से नहीं बल्कि मिल बैठकर उपाय निकालने होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में केजरीवाल को दो टूक कह दिया गया है कि गृहमंत्रालय दिल्ली के उन्हीं अधिकारियों से बातचीत करेगा, जिनकी नियुक्ति राज्यपाल नजीब जंग के माध्यम से केंद्र ने की है।

विज्ञापन

बिना टकराव के काम करेंगे तो बदल सकते हैं नियम

Home minister edification to CM Kejriwal for coordination

इस मुलाकात से संबंधित अधिकारी ने माना कि दिल्ली सरकार से संबंधित कानून में कई जटिलताएं हैं। गृहमंत्रालय यह भी मानता है कि कई नियमों और कानूनों को बदलने की जरूरत है। लेकिन केजरीवाल राजकाज में चली आ रही परंपरा को एकाएक तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी के मुताबिक, गृहमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि अगर वह बिना टकराव के काम करने का माहौल बनाएं तो उनकी मांगों पर गौर किया जा सकता है।

एक घंटे चली मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चर्चा बहुत हुई, लेकिन समाधान कुछ नहीं निकला। वहीं मुख्यमंत्री ने बैठक को रुटीन बताया।

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव भी शामिल हुए थे। बैठक की जो फोटो ट्वीट में सामने आई, उसमें तीनों नेता हंसते हुए दिखाई दिए। गृहमंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात केजरीवाल ने अपनी पहल पर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed