हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में सुधार, ऑक्सीजन की आवश्यकता भी हुई कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने सोमवार को जारी मीडिया बुलेटिन में कहा कि गृह मंत्री अनिल विज अब ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता अब कम हो गई है। वे अभी स्थिर हैं। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, हरियाणा ने सोमवार को ये जानकारी दी।
In a media bulletin issued today, Medical Superintendent, Medanta - The Medicity informed that Home Minister Anil Vij is in good spirits & is making progress. His oxygen requirement has reduced significantly & his vitals are stable: Directorate of Info & Public Relations, Haryana
— ANI (@ANI) December 21, 2020विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। इससे पहले, 15 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज को पीजीआईएमएस रोहतक से मेदांता रेफर कर दिया गया था। दो बार प्लाज्मा और अन्य दवाएं देने के बाद भी उनके फेफड़ों में संक्रमण बना हुआ था। परिजनों ने संस्थान के इलाज से असंतोष जाहिर कर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की बात कही थी। हालांकि पीजीआईएमएस प्रशासन ने बेहतर इलाज देने का दावा किया था।
पीजीआईएमएस में उपचाराधीन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पिछले मंगलवार शाम साढ़े सात बजे मेदांता रेफर कर दिया गया था। पीजीआईएमएस रोहतक के स्पेशल वार्ड में शनिवार रात 12 बजे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री यहां तीन दिन भी नहीं रुके। परिजनों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण निजी अस्पताल ले जाने का फैसला लिया था।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ अनिल विज से मिलने पीजीआई पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। आपको बता दें कि अनिल विज ने 5 दिसंबर को घोषणा की थी कि जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।