फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   home minister amit shah inaugurated delhi police headquarter congratulate cops know all about it

अमित शाह ने किया दिल्ली पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन, कहा- पुलिसवाले 70 साल बाद खुद के घर में पहुंचे

Thu, 31 Oct 2019 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Oct 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
home minister amit shah inaugurated delhi police headquarter congratulate cops know all about it
दिल्ली पुलिस का नया मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस को गुरुवार को अपना नया मुख्यालय मिल गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने। इसके बाद तीन चरणों में अधिकारी नई दिल्ली के जय सिंह रोड स्थित इस नए मुख्यालय में शिफ्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन


17 मंजिला मुख्यालय में आयुक्त के दो आलीशान कार्यालय हैं। पूरे कार्यालय में में करीब 1000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। दिल्ली पुलिस को करीब 44 वर्ष बाद मुख्यालय मिल रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस को बधाई दी और कहा, 'मैं दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देता हूं कि 70 साल के बाद वो अपने खुद के घर में पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस को 70 साल बाद खुद का मुख्यालय मिला है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि, 'दिल्ली पुलिस के मुख्यालय का उद्घाटन ऐसे दिन हो रहा है, जिस दिन को हम एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। लौह पुरुष सरदार पटेल की आज जयंती है। किसी पुलिस मुख्यालय के उद्घाटन का इससे अच्छा दिन और नहीं हो सकता।'

 

ये हैं खासियतें

अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 1975-76 में दिल्ली पुलिस का मुख्यालय कश्मीरी गेट से स्थानांतरित होकर आईटीओ स्थित इंद्रप्रस्थ मार्ग पर लोक निर्माण भवन में शिफ्ट हुआ था। करीब 44 वर्ष बाद इसका नया पता जय सिंह रोड, नई दिल्ली होगा।

गुलाम भारत में मुख्यालय कश्मीरी गेट में था। उस समय महानिरीक्षक प्रणाली थी। इस कारण दिल्ली में आईजी होते थे। जुलाई, 1976 में आईजी व्यवस्था खत्म करके कमिश्नर प्रणाली लागू की गई। पहले पुलिस कमिश्रर जेएन चतुर्वेदी बने।

अब तक 20 पुलिस आयुक्त बन चुके हैं। नए मुख्यालय में बैठने वाले अमूल्य पटनायक 21वें पुलिस आयुक्त होंगे। 31 अक्तूबर को पहले केंद्रीय गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती भी है।

17 मंजिल नए मुख्यालय का निर्माण पब्लिक पार्टनरशिप के तहत हुआ है। इसमेें जल संचयन के साथ खुली आबोहवा का भी ध्यान रखा गया है। करीब एक हजार कारों के लिए बेसमेंट की डबल स्टोरी पार्किंग है।

पुलिस आयुक्त का कार्यालय 14वीं मंजिल पर होगा

ऊपरी मंजिल पर 12 रिहायशी फ्लैट्स हैं। पुलिस आयुक्त का एक कार्यालय दूसरी और दूसरा 14वीं मंजिल पर होगा। इसमें 150 अफसरों के बैठने का इंतजाम है। मुख्यालय 8.90 लाख वर्गफीट में है। इसमें एलईडी लाइ्टस लगाई गई हैं। खिड़कियों में ऐसे शीशे हैं, जिनसे बिजली का उपभोग कम होगा।

नए मुख्यालय में पुलिस अधिकारी तीन चरणों में शिफ्ट होंगे। पहले चरण में संयुक्त पुलिस आयुक्त व उनसे सीनियर अधिकारी 1 नंवबर से शिफ्ट हो जाएंगे। दूसरे चरण में सीनियर पुलिस ऑफिसर शिफ्ट होंगे और तीसरे चरण में डीसीपी व अन्य अफसर यहां जाएंगे। अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल का कहना है कि पटेल की जन्मशती पर यह उद्घाटन होगा।

कार्ड स्वैप करके ही मिलेगा प्रवेश
नए मुख्यालय में सुरक्षा का विशेष इंतजाम है। इसमें प्रवेश करने से पहले कार्ड स्वैप करना होगा। आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो सुरक्षा संभालेंगे। आसपास के इलाके में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। संदिग्ध और अनियंत्रित वाहन को काबू करने के लिए बूम बैरियर और अत्याधुनिक रोड ब्लॉकर लगाए गए हैं। नए मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आयुक्त ने एक कमेटी का गठन किया है। 

अब तक 4 मंजिलें ही हैं तैयार
नए मुख्यालय का 17 मंजिल का ढांचा तो बन गया है, लेकिन अब तक सिर्फ 4 मंजिलें ही पूरी तरह तैयार हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि करीब एक महीने से काफी थानाध्यक्ष, एसीपी, डीसीपी, संयुक्त पुलिस आयुक्त और यहां तक विशेष पुलिस आयुक्त इन 4 मंजिलों को तैयार कराने में लगे थे। अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर लोगों को बुलाकर इन्हें फाइनल करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed