{"_id":"56eacb2d4f1c1b7a208b4568","slug":"holly-s-traditional-preparations-showing-the-impact-on-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की पारंपरिक तैयारियां शुरू, बाजार में दिखा असर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की पारंपरिक तैयारियां शुरू, बाजार में दिखा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में होली का असर दिखाना शुरू हो गया है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन होली के पहले एक पारंपरिक तैयारी भी होती है।
विज्ञापन
इसमें एक परिवार ही नहीं बल्कि सभी मोहल्ले और कॉलोनियों के लोग मिलजुल कर एक साथ तैयारी करते हैं। चौक-चौराहों और मोहल्लों में होलिका दहन की लकड़ियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं महिलाएं घर की छत पर गोबर की गुलरियां बनाने में जुटी हुई हैं। इस बारे में लोगों का कहना है कि होली मनाने के पीछे एक कहानी है। इसका पालन आज तक किया जाता है।
विज्ञापन
23 मार्च को होलिका दहन है। सेक्टर-29 के आरडब्ल्यूए के सदस्य सुबोध नागपाल का कहना है कि फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में आता है। यहां दहन के लिए लकड़ियां खरीदनी पड़ती हैं।
इसके लिए हर घर से 60 रुपये लिए गए हैं। सेक्टर में धूमधाम से होलिका दहन होगा। इसके लिए यहां हर दिन लोग लकड़ी, उपले और सूखे पत्ते जमा कर रहे हैं।