{"_id":"a751ed6e63b562e0a6f3311660cd1a77","slug":"holidays-will-also-collect-electricity-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन भी जमा होगा बिजली का बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन भी जमा होगा बिजली का बिल
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोग छुट्टी के दिन भी अपना बिजली का बिल जमा करा सकेंगे। बिजली विभाग ने छुट्टी के दिन भी काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही बिल जमा कराने के समय को भी बढ़ाया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा कामकाजी लोगों को मिलेगी। उन्हें बिजली का बिल जमा करने के लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ेगा।
बिजली विभाग में छुट्टी के दिन बिजली के बिल जमा नहीं होते हैं। इसकी वजह से कई बार छुट्टी के अगले दिन लोगों की भीड़ काउंटर पर लग जाती है।
लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। कामकाजी उपभोक्ता भी समय नहीं मिलने के कारण अपना बिल जमा नहीं करा पाते थे।
इस समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने सप्ताह के सातों दिन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही अन्य छुट्टी में भी काउंटर खुलेगा।
लोगों को जानकारी देने के लिए सभी सबस्टेशनों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। साथ ही अलग से एक बोर्ड पर भी सूचना लिख दी गई है।
एसडीओ राजीव जैन ने बताया कि अब छुट्टी के दिन भी लोग अपना बिजली का बिल जमा करा सकते हैं। इसकी व्यवस्था सबस्टेशन पर कर दी गई है।
बिल जमा करने का समय भी विभाग ने बढ़ाया
बिजली विभाग ने छुट्टी के दिन बिल जमा करने की व्यवस्था शुरू करने के साथ ही बिल जमा कराने की समय सारणी में बदलाव किया है।
अब सुबह नौ से शाम 6 बजे तक बिजली का बिल जमा होगा। 2 से 3 बजे के बीच काउंटर लंच के लिए बंद रहेगा। पहले सुबह दस से शाम साढ़े चार तक ही बिल जमा होता था।