फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HIV positive pregnant woman did not get treatment facility in Bulandshahr District Women Hospital

UP: सरकारी अस्पताल में HIV गर्भवती महिला को नहीं मिला इलाज, की गई अभद्रता; घंटों प्रसव पीड़ा से तड़पती रही

Tue, 04 Mar 2025 07:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 04 Mar 2025 07:49 PM IST
सार

बुलंदशहर जिला महिला अस्पताल में एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती को इलाज की सुविधा के लिए घंटों प्रसव पीड़ा से गुजरना पड़ा। स्वास्थ्य अफसरों तक मामला पहुंचने के बाद भी गर्भवती को इलाज नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
HIV positive pregnant woman did not get treatment facility in Bulandshahr District Women Hospital
Pregnant Women Demo - फोटो : freepik.com

विस्तार

बुलंदशहर जिला महिला अस्पताल में एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती को इलाज की सुविधा के लिए घंटों प्रसव पीड़ा से गुजरना पड़ा। स्वास्थ्य अफसरों तक मामला पहुंचने के बाद भी गर्भवती को इलाज नहीं मिल सका। पहले स्टाफ ने बेड फुल होने तो बाद में चिकित्सक न होने की बात कह गर्भवती को रेफर कर दिया। परिजनों ने स्टाफ पर अभद्रता करने और इलाज न देने का आरोप लगा स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल दो साल पूर्व से कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चल रहा है। मान्यता के लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई, लेकिन धरातल पर विशेषज्ञ नजर नहीं आते। सोमवार रात गुलावठी क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला को लेकर परिजन जिला महिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई
परिजनों के अनुसार गर्भवती होने पर जांच कराने पर एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। पति भी जांच में एचआईवी पॉजिटिव निकला। अभी तक अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में चिकित्सकों ने कुछ दिन बाद आने को कहा। सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती को अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ भर्ती करने से इंकार करता रहा
आरोप है कि दो घंटे तक बेड खाली न होने की बात कहकर स्टाफ भर्ती करने से इंकार करता रहा। गर्भवती की हालत बिगड़ने पर स्टाफ से मिन्नतें भी कीं, लेकिन स्टाफ ने अभद्रता शुरू कर दी। उच्च अफसरों को फोन मिलाया तो बात नहीं हो सकी। विरोध किए जाने पर तीन घंटे बाद गर्भवती को लेबर रूम में ले जाकर गर्भस्थ शिशु को टेढ़ा बताते हुए रेफर कर दिया। आरोप है कि करीब तीन घंटे तक गर्भवती दर्द से छटपटाती रही, लेकिन किसी का भी दिल नहीं पसीजा। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत भेजी है। उधर, मेरठ मेडिकल कॉलेज में महिला ने मंगलवार को पुत्री को जन्म दिया।


अस्पताल में एचआईवी पॉजिटिव महिला के इलाज की सुविधा न होने पर रेफर किया गया। स्टाफ द्वारा अभद्रता मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अजय पटेल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed