हिस्ट्रीशीटर ने झांसा देकर किया पशु व्यापारी की पत्नी से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पशु व्यापारी की पत्नी से हिस्ट्रीशीटर ने रेप किया। महिला का दावा है कि उसके साथ रेप किया गया जबकि पुलिस छेड़खानी का मामला बता रही है।
मामले में दो दिन तक पुलिस समझौते की कोशिश करती रही। पुलिस ने रेप के बजाय छेड़खानी में मामला दर्ज किया है।
महिला के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह मां के घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पिपलेड़ा का हिस्ट्रीशीटर मोमीन आ गया।
कमरे में महिला को किया था लॉक
उसका उसके घर आना जाना था, इसी कारण दोनों में जान पहचान थी। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने लिफ्ट देने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा लिया।
महिला को उसकी मां के घर ले जाने के बजाय वह अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। महिला को रूम में लॉक कर हिस्ट्रीशीटर कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर गया था।
इस दौरान वह अपना मोबाइल कमरे में ही भूल गया। महिला ने कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। एसओ मसूरी राजकुमार ने बताया कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ है, मामला छेड़खानी का है।