फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindu Sena wants Home Ministry to ban burqa and niqab ban in india

हिंदू सेना ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, कहा- भारत में प्रतिबंधित हो बुर्का और नकाब

Wed, 01 May 2019 06:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Hindu Sena wants Home Ministry to ban burqa and niqab ban in india
बुर्का पहने महिलाएं - फोटो : फाइल फोटो

हिंदू सेना ने गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर मांग की है कि देश में आतंकी हमले रोकने के लिए श्रीलंका की तर्ज पर भारत में भी बुर्के और नकाब पर पाबंदी लगनी चाहिए। हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने भारत के गृह सचिव राजीव गौबा को चिट्ठी लिखकर यह मांग की है। उनका कहना है कि आतंकी बुर्के और नकाब का सहारा लेकर संस्थानों में घुसकर आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही बुर्के और नकाब के कारण इनका चेहरा सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाता है। गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन




गुप्ता ने इस पत्र में आगे लिखा है, 'आत्मघाती हमलावर और आतंकवादियों के पूरे परिवार को मारने के लिए अत्यधिक प्रभावी काउंटर आतंकवाद नीति अपनाई जानी चाहिए। साथ ही इस नीति को सभी आतंक विरोधी बलों और इकाइयों को भारत के संप्रभु क्षेत्रों में लागू करना चाहिए।' 
विज्ञापन


हिंदू सेना ने यह मांग भी की है कि सार्वजनिक स्थानों, सरकारी और निजी संस्थानों में कोई भी बुर्का या फिर नकाब पहने कर जा सकता है। ज्ञात हो दक्षिणपंथी इस संगठन ने 2017 में 7.1 किलोग्राम का केक काटकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed