फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindu sena shut down meat shops in Gurugram

गुरुग्राम में दबंगईः हिंदू सेना ने फिर बंद करवाई मीट की दुकानें

Tue, 09 Apr 2019 07:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Apr 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
Hindu sena shut down meat shops in Gurugram
गुरुग्राम में बंद पड़ी मीट की दुकान - फोटो : अमर उजाला

हिंदू सेना के सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई के बाद भी मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान जारी रखा हुआ है। हिंदू नव वर्ष के दिन तलवार लहराकर जबरन मीट की दुकानें बंद कराने के दो दिन बाद सोमवार को देर शाम हिंदू सेना के सदस्यों ने चार जगह साप्ताहिक बाजारों में मीट की दुकानें बंद कराई। खास बात यही है कि हिंदू सेना के सदस्यों ने मीट की दुकानें बंद कराने की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी है।

विज्ञापन

    
हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने सोमवार को देर शाम न्यू पालम विहार, सराय अलावर्दी, राजेंद्रा पार्क, जहाजगढ़ में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मीट की दुकानों को बंद करवाया। बाजार में सेना के दो पदाधिकारी पहुंचे जिन्होंने 15 दुकानदारों को खदेड़ दिया। इन बाजारों में खुले में मीट काटकर बेचा जा रहा था। सेना के प्रदेशाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि नवरात्र में मीट की दुकानें बंद करवाने के लिए प्रशासन को पहले ही निवेदन किया गया था। उनका कहना है कि बाजारों में शांतिपूर्ण तरीके से दुकानों को बंद करवाया गया है।
विज्ञापन


हिंदू सेना के सदस्यों ने शनिवार को डूंडाहेड़ा में भगवा यात्रा निकाली थी। इस दौरान हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने हाथ में तलवार भी ली हुई थी। कुछ पदाधिकारियों ने तलवार का डर दिखाकर क्षेत्र में खुली मीट की दुकानों को बंद करवाया था। करीब दो घंटे तक क्षेत्र में यह तांडव चला था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed