फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindu sena attack on pakistan airlines office in delhi

पाक एयरलाइंस के दफ्तर पर हिंदू सेना का हमला

Thu, 14 Jan 2016 06:07 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
hindu sena attack on pakistan airlines office in delhi

दिल्ली के बारहखंभा रोड स्थित पाकिस्तान एयरलाइंस के दफ्तर पर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पुलिस ने एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आज दोपहर के करीब हिंदू सेना के कुछ कार्यकर्ता पांचवें माले पर बने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दफ्तर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरु कर दी। हालांकि पुलिस ने तुरंत ही कार्यवाही करते हुए ललित नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने एयरलाइंस दफ्तर के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियों से बहस करने के बाद वहां रखे कंप्यूटर को तोड़ दिया। इस बीच बाहर जमा कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तानी एयरलाइंस के इस दफ्तर को हिंदू सेना के द्वारा निशाना बनाया जा चुका है जिसे देखते हुए वहां पहले से ही पुलिस बल तैनात रहती है।

पुलिस की उपस्थिती में हुआ हमला

hindu sena attack on pakistan airlines office in delhi

चौंकाने वाली बात है कि पुलिस की उपस्थिति के बावजूद हिंदू सेना के लोग ऑफिस के अंदर कैसे घुस गए और वहां तोड़फोड़ करने में सफल हुए।

इस बीच हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्‍णु गुप्‍ता ने कहा कि वह पाठनकोट में एयरबेस और अफगानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास पर हुए हमले का विरोध कर रहे हैं और उनके लोगों को जवाब मिलना ही चाहिए।

पाकिस्तान लगातार हमारे देश और जवानों पर हमला कर रहा है और उसे सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने साफ किया कि इस कार्यवाही का मकसद सरकार पर दबाव बनाना ताकि वह पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्यवाही करे। हम चाहते हैं कि भारत में पाकिस्तान के सभी कार्यालयों को बंद किया जाए।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

hindu sena attack on pakistan airlines office in delhi

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दिल्ली स्थित ऑफिस पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान हाईकमीशन के प्रवक्ता मंजूर मेमन ने कहा कि हमलावरों ने दफ्तर में रखे कंप्यूटर और रिजर्वेशन सेटअप को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही तोड़फोड़ भी की है।

उनका आरोप है कि इन लोगों ने ऑफिस के कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की है। भारत सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यालय की सुरक्षा को बढ़ाया जाए। सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की है।

इस बीच पुलिस की कुछ और टुकड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और घटनास्‍थल पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि हमला करने वाले कितने लोग थे और वो ऑफिस में कैसे पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed