{"_id":"5a69d54d1ea453a9a6d6b6549130bf01","slug":"hindon-airbase-started-fencing-around-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन एयरबेस के चारों ओर लगी फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन एयरबेस के चारों ओर लगी फेंसिंग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट हमले के बाद भी एयरबेस की सुरक्षा के प्रति लापरवाह अधिकारियों की नींद आखिरकार बुधवार को टूट ही गई। बुधवार सुबह एयरबेस के चारों ओर लोहे की तार की फेंसिंग लगाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला में एयरबेस की टूटी दीवार की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बुधवार को भी पुलिस एयरबेस के आसपास पेट्रोलिंग करती दिखी।
विज्ञापन
ग्रुप कैप्टन जीएस वोहरा ने बताया कि हिंडन एयरबेस की सीमा के संवेदनशील इलाकों के लोहे की बाड़ लगाई जा रही है। एयरफोर्स कर्मी वाच टॉवर और पेट्रोलिंग से नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशासन से भी मांगी मदद
एयरफोर्स अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बाहर पेट्रोलिंग की मांग की है। प्रशासन से मांग की गई है कि जो सीमाएं आबादी से घिरी हैं, उनके आसपास पेट्रोलिंग की जाए।
सेल्फी लेना महंगा पड़ा
पठानकोट में वायुसेना के एयरबेस कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद मुरादनगर की आयुध निर्माणी फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
आयुध निर्माणी फैक्ट्री क्षेत्र में मंगलवार शाम मोबाइल से सेल्फी लेना चार युवकों को महंगा पड़ा गया। निर्माणी सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया।