फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindon air base Airport Authority of India started construction of terminal

मार्च से उड़ान भरेंगे विमान, हिंडन एयरबेस पर टर्मिनल का निर्माण शुरू

Tue, 21 Aug 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 21 Aug 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Hindon air base Airport Authority of India started construction of terminal
फाइल फोटो
प्रशासन की लंबी जद्दोजहद के बाद गाजियाबाद हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में काम फाइल से फील्ड पर शुरू हो गया है। सोमवार को लेआउट व डिजाइन के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टर्मिनल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। 
विज्ञापन


जमीन को समतल करने का काम किया गया। अथॉरिटी ने जनवरी से फरवरी 2019 तक टर्मिनल का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि अगले वर्ष मार्च में घरेलू उड़ान सेवा शुरू की जा सके। हालांकि अभी तक प्रशासनिक स्तर पर दावा किया जाता रहा है कि तीन महीने में टर्मिनल तैयार होगा।  
विज्ञापन


टर्मिनल का निर्माण 3500 वर्ग मीटर जमीन में किया जाएगा, जिसके अंदर एक समय में 150 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। पूरा टर्मिनल प्री-फैब तकनीक पर बनाया जाएगा, जिससे की तैयार करने में कम समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तकनीक से बिल्डिंग बनाने में आधे से भी कम समय लगेगा। क्योंकि बिल्डिंग के हिसाब से स्टील का फ्रेम यानी पूरे स्ट्रक्चर पहले से तैयार कर लिया है। तकनीकी में खिड़की, दरवाजे, दीवार, छत को अलग से तैयार कर लिया जाता है। 

बाद में उसे लाकर डिजाइन के हिसाब से फिक्स करना होता है। पूरी तकनीक में बस फर्श तैयार करने में सीमेंट व कंकरीट का इस्तेमाल किया जाएगा। टर्मिनल के बाहर 100 से 125 गाड़ियों के एक साथ पार्क होने की सुविधा अलग से होगी। 

इसके साथ ही टर्मिनल को इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि निर्माण का काम देख रही एजेंसी ने अथॉरिटी से पांच से छह महीने का वक्त मांगा है। एजेंसी का कहना है कि कितनी भी जल्द की जाए पूरा स्ट्रक्चर तैयार करने में इतना वक्त लगेगा।

 उधर, सूत्रों का कहना है कि टर्मिनल के बाहर की सुरक्षा राज्य सरकार को करानी होगी, जबकि अंदर की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के हाथों में होगी। 

टर्मिनल पर होंगी ये सुविधाएं  

- टर्मिनल इको फ्रैंडली होगी 
- एक साथ 150 लोगों के बैठने व 125 वाहनों की पार्किंग  
- 24 घंटे दो एंबुलेंस
- प्राथमिक उपचार 
- गंभीर स्थिति में मरीजों को स्थानीय अस्पतालों में रेफर करने की व्यवस्था

लंबी कोशिश के बाद टर्मिनल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब बस टर्मिनल तक सड़क बनाए जाने का काम बाकी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़़़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। - सुनील कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed