फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Highest Vishwa Bharati Award for Dr. Chandkiran Saluja of Delhi

दिल्ली के डॉ. चांदकिरण सलूजा को सर्वोच्च विश्व भारती पुरस्कार

Tue, 17 Mar 2020 10:47 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 17 Mar 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Highest Vishwa Bharati Award for Dr. Chandkiran Saluja of Delhi
डॉ. चांदकिरण सलूजा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के संस्कृत विद्वान डॉ. चांदकिरण सलूजा को वर्ष 2019-20 के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान का सर्वोच्च विश्व भारती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके तहत उन्हें 5 लाख एक हजार रुपये दिए जाएंगे। नई दिल्ली के ही डॉ. बलदेवानन्द सागर को महर्षि नारद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें एक लाख एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। देशभर की कुल 28 सख्सियतों को इस साल उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


मंदिर मार्ग स्थित संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के शैक्षणिक निर्देशक डॉ. चांद किरण सलूजा वर्षों से संस्कृत भाषा को बल प्रदान कर रहे हैं। जबकि संस्कृत भाषा के दिग्गज पत्रकार डॉ. बलदेवानन्द सागर ने भी वर्षों तक संस्कृत भाषा की सेवा की है। इन दोनों सख्सियतों को उत्तर प्रदेश सरकार अपना प्रतिष्ठित पुरस्कार देकर सम्मानित कर रही है।
विज्ञापन


वाराणसी के प्रो. विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र को महर्षि बाल्मीकि पुरस्कार, वाराणसी के ही डॉ. सुद्युम्नाचार्य को महर्षि व्यास पुरस्कार, गोरखपुर के प्रो. मुरली मनोहर पाठक, वाराणसी के डॉ. राम नारायण द्विवेदी, नोएडा की डॉ. शशि प्रभा कुमार, वाराणसी के प्रो. विनय कुमार पाण्डेय और इटावा के आचार्य सुरजन सिंह को विशिष्ट पुरस्कार दिया जाएगा। इन्हें एक लाख एक हजार रुपए दिये जाएंगे। इस साल वाराणसी के 12 विद्वानों को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान पुरस्कृत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 विद्वानों को वेदपंडित पुरस्कार

संस्थान की ओर से 51 हजार की धनराशि केसाथ दिये जाने वाले वेदपंडित पुरस्कार के लिए 10 संस्कृत विद्वानों को चयनित किया गया है। सुल्तानपुर के हर्षित उपाध्याय, लखनऊ के निर्मल कुमार झा, औरंगाबाद के सचिन सुरेश राव जोशी, पटना केअजित कुमार तिवारी, झारखंड के प्रणव कुमार पंडा, वाराणसी केअमरेश तिवारी, विकास कुमार मिश्र, अभिषेक चौबे, भास्कर नाथ तिवारी, शंकर प्रसाद गौतम को वर्ष 2019 के लिये वेदपंडित पुरस्कार दिया जायेगा।


इन संस्कृत लेखकों को नामित पुरस्कार

संस्थान की ओर से पुस्तकों पर नामित पुरस्कार के लिये पांच संस्कृत लेखकों को चयनित किया गया है। उनकी कृतियों के आधार पर उन्हें 51 हजार धनराशि के साथ पुरस्कृत किया जायेगा। इनमें प्रयागराज के हरिदत्त शर्मा, बागपत के डा. अरविंद कुमार तिवारी, बलिया केडा. नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रयागराज के डा. राममिलन मिश्र और वाराणसी से डा. प्रमोदिनी पंडा को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed