फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   highcourt asked where has baba virendra dixit eloped

कांड कर के बाबा फरार, हाईकोर्ट ने पूछा- कहां छिपा है बाबा वीरेंद्र दीक्षित

Fri, 22 Dec 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
highcourt asked where has baba virendra dixit eloped
वीरेन्द्र देव दीक्षित

रोहिणी विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में रोजाना चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। हाईकोर्ट के समक्ष बृहस्पतिवार को 168 ऐसी महिलाओं व लड़कियों की सूची पेश की गई जो यहां पर कथित रूप से बंधक हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पूछा कि विश्वविद्यालय का संचालक वीरेंद्र देव दीक्षित कहां है। अदालत ने उनके वकील को शुक्रवार तक इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया है। बता दें कि मामले में आरोपों की गंभीरता के मद्देनजर अदालत ने सीबीआई को जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष अधिवक्ता अजय वर्मा ने कहा कि कोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी ने बुधवार को आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां करीब 20 आदमी मिले जो देखने से मजदूर लग रहे थे और काफी बीमार दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें हुईं बरामद

highcourt asked where has baba virendra dixit eloped
virendra dev dixit

​इन लोगों का इलाज करने का निर्देश दिया जाए। कोर्ट के समक्ष कमेटी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान वहां से करीब 30-40 मोबाइल व इतनी ही संख्या में सिम कार्ड, लैपटॉप व एक सीपीओ बरामद हुए हैं।

इन सबको बरामद कर लिया गया है। इन सबको सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान एक युवती को पेश किया गया, जो करीब दस साल पहले आश्रम में आई थी और उसके बाद दोबारा कभी अपने घर नहीं गई।

कोर्ट में उसकी बहन ने उसे पहचाना और उससे बात की। कोर्ट के समक्ष आश्रम के वकील आलोक पोपने ने कहा कि यह सब मोबाइल एक सेवादार के हैं जो इनकी मरम्मत करता है।

वकील की बाबा से इस व्यक्ति के जरिए होती थी बात

highcourt asked where has baba virendra dixit eloped
वीरेन्द्र देव दीक्षित

​कोर्ट ने आलोक पोपने से पूछा कि आश्रम चलाने वाला वीरेंद्र देव दीक्षित कहां है उसे तो पेश होने के कहा था। वकील ने बताया कि उसे नहीं पता कि दीक्षित कहां पर है। कोर्ट ने कहा कि वह किससे निर्देश ले रहा है।

वकील ने बताया कि दीक्षित पर कई झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं इसलिए वह दिल्ली में नहीं रहता। उससे किसी अन्य आदमी दीपक डी सिल्वा के जरिये बात होती है। कोर्ट ने यह जानकारी सामने के बाद वकील से कहा कि वह डी सिल्वा का मोबाइल नंबर दे और उससे दीक्षित के ठिकाने में बात करके कोर्ट को बताए। कोर्ट ने रुचि गुप्ता को कोर्ट में पेश नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।

कोर्ट के समक्ष एक महिला ने बताया कि वह अपनी चार बेटियों के साथ आश्रम में थी। जब उसने वहां पर अश्लील माहौल देखा तो वह वहां से निकल आई लेकिन उसकी बेटियां वहीं पर हैं। कोर्ट ने महिला को फटकार लगाई कि वह अपनी बेटियों के साथ वहां क्यों गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed