नशे में धुत युवक ने कार से तीन को कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इनमें 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं दो अन्य जख्मी हो गए। कार तीनों को कुचलने के बाद टैंपो से टकराकर रुक गई।
लोगों ने मौके पर ही कार चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के समय चालक और उसका दोस्त शराब के नशे में धुत थे। पुलिस को कार से एक शराब की बोतल औैर गिलास मिला है। वेलकम थाना पुलिस ने चालक अनिल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि छज्जूपुर में एक कार ने तीन लोगों को कुचल दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन लोगों को जख्मी हालत में उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बालमुकुंद (73) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रिक्शा चालक लाल बहादुर (49) और तेजपाल (55) का उपचार चल रहा है।
नशे में धुत होकर चला रहा था कार
हादसे में जख्मी लाल बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिक्शा पर बैठा हुआ था। जबकि बस स्टैंड के पास बालमुकुंद और तेजपाल खड़े थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आई और बालमुकुंद व तेजपाल को कुचलते हुए उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सामने खड़ी टैंपो से टकराकर रुक गयी।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बालमुकुंद छज्जूपुर सी ब्लॉक में सपरिवार रहते थे। उनके परिवार में तीन बेटे अनिल, संजीव और राजीव के अलावा उनकी पत्नी प्रेमवती हैं। घटना के समय बालमुकुंद सैर के लिए निकले थे।
वहीं अन्य दो भी छज्जुपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक वेलकम निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है।