फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court stays victory procession following DUSU results.

Delhi NCR News: डूसू नतीजों के बाद विजय जुलूस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान हथियार लहराने, लग्जरी कारों के काफिले निकालने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवारों और छात्रों के विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान हथियार लहराने, लग्जरी कारों के काफिले निकालने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई।
मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने 140 छात्र उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया इन उम्मीदवारों का आचरण लिंगदोह समिति की सिफारिशों, आदर्श आचार संहिता और अदालत के पूर्व आदेशों के अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन

49 वाहन जब्त, 5400 से अधिक चालान
सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने बताया कि डूसू चुनाव से जुड़े उल्लंघनों के मामले में 49 वाहन जब्त किए गए, जबकि 5400 से अधिक चालान काटे गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन आंकड़ों पर अदालत ने कहा कि चुनाव के दौरान नियमों के लगातार और बार-बार उल्लंघन में कोई संदेह नहीं है। खंडपीठ ने छात्र संगठनों से भी जवाब मांगा कि उल्लंघनों के लिए उन पर नजीर के तौर पर चुनावी हर्जाना क्यों न लगाया जाए। कोर्ट ने संकेत दिया कि नियम तोड़ने वाले व्यक्तिगत छात्रों के साथ-साथ संबंधित छात्र संगठनों पर भी सामूहिक रूप से चुनावी हर्जाना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस और हॉस्टल में भी जुलूस नहीं
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। यह रोक सड़कों के अलावा कॉलेज परिसरों और हॉस्टलों में भी लागू होगी। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दी गई है। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित उम्मीदवारों, छात्रों और समर्थकों के खिलाफ आपराधिक व प्रशासनिक कार्रवाई के साथ अदालत की अवमानना की कार्रवाई भी हो सकती है।

बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सवाल
अदालत ने प्रचार के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के काफिलों को लेकर दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि इन्हें सड़कों और नॉर्थ कैंपस के आसपास पहुंचने की अनुमति कैसे मिली। कोर्ट ने कहा कि ऐसे काफिलों से आम लोगों में भय और वर्चस्व की भावना पैदा होती है। कारों की छत और बोनट पर खड़े होकर प्रचार करने पर भी अदालत ने नाराजगी जताई। खंडपीठ ने दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम को नियमों के उल्लंघन पर सतर्कता बरतने और सक्रिय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed