फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high court pulls up chief secretary on water logging in delhi

दिल्ली हाईकोर्ट ने ली मुख्य सचिव की क्लास

Wed, 23 Apr 2014 05:31 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
high court pulls up chief secretary on water logging in delhi
गर्मी आते ही राजधानी दिल्ली में बिजली पानी का मुद्दा गरमा गया है। एक मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार को सख्त अंदाज में निर्देश देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि राजधानी में मास्टर प्लान के मुताबिक कुछ भी नहीं हो रहा है। सरकार क्या कर रही है?

अदालत ने कहा कि हम विज्ञान और तकनीकी के युग में जी रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी की सरकार जल निकास और सिल्ट हटाने की समस्या से भी नहीं निपट पा रही है।

विज्ञापन

जब हाईकोर्ट ने दागे सवाल

high court pulls up chief secretary on water logging in delhi

कोर्ट ने मुख्य सचिव से यह भी सवाल किया कि क्या आपको पता है बाहर लोग कैसे रहते हैं? अपने कार्यालय से बाहर निकल कर कॉलोनियों की हालत पर गौर किया है कभी?

हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि इस समस्या को सुलझाने के लिए वे पुरातत्व विभाग और प्रो. गोसाओं कमेटी की मदद ले सकते हैं।

अपने जवाब में मुख्य सचिव ने कहा कि हमें काम करने के लिए कई विभागों से अनुमति लेनी पड़ती है और ये सभी विभाग आम तौर पर किसी काम में सहयोग नहीं करते। इसलिए ऐसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed