फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heritage Food Festival at Gurugram

हेरिटेज फूड फेस्टिवल में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का मिला लजीज जायका

Mon, 25 Mar 2019 04:50 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Mar 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Heritage Food Festival at Gurugram
food

दिल्ली एनसीआर में अमूमन पुरानी दिल्ली का स्पाइसी जायका बेहद लोकप्रिय है लेकिन चटोरी जीभ लिए यहां के लोगों को अपनी तरह के विशिष्ट जायके लिए आयोजित तरह-तरह के फूड फेस्टिवल खासा आकर्षित करते हैं। इसी क्रम में लोगों को सप्ताह अंत में देश के दक्षिण क्षेत्र के चार राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश एवम् तेलांगना के पारम्परिक व्यंजनों का जायका लेने का अद्भुत अवसर मिला। 

विज्ञापन


मौका था मुंबई में पहले सफल संस्करण के बाद गुरूग्राम के लीजर वैली में आयोजित किये गये, दो दिवसीय फूड फेस्टिवल ’एलएफ 91- अ हेरिटेज फूड फेस्टिवल’ का। यह शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय भोजन की विरासत को लाने का एक प्रयास किया गया। दक्षिण भारत के राज्यों के सुदूर भागों के लगभग सैकड़ों व्यंजनों ने लोगों को दीवाना बनाया। 
विज्ञापन


यहां भोजन के साथ-साथ फेस्टिवल के दोनों ही दिन सेलीब्रिटी शेफ की मास्टरक्लास एवम् लोकप्रिय कलाकारों का गीत-संगीत भी आकर्षण का केन्द्र रहा। जहां पहले दिन शेफ कुणाल कपूर ने अपने अंदाज और पकवान से लोगों को लुभाया वहीं दूसरे दिन शैफ पंकज भदुरिया ने अपने हाथों का जादुई स्वाद देते हुए दक्षिण भारत के विभिन्न व्यंजनों के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरूप बनर्जी ने बताया कि एलएफ 91 दिल्ली एनसीआर के लोगों को दक्षिण भारत के व्यंजनों का स्वाद देने का एक प्रयास है, जहां न केवल देश के विभिन्न हिस्सों से व्यंजनो को शामिल किया गया बल्कि विभिन्न संस्कृतियों से सदियों पुराने गुप्त व्यंजनों को बनाए रखने और पारित करने में भी मदद मिलेगी।


शेफ कुणाल कपूर ने कहा कि इस तरह के फेस्टिवल आज के लोगों के लिए अपने आप में बहुत खास सौगात है क्योंकि एक मंच पर विभिन्न राज्यों का रेगुलर व वहां के पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलता है, जो अमूमन मुश्किल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed