फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Obama's Delhi program during India Visit - Obama in India

जानिए क्या होगा ओबामा का दिल्ली कार्यक्रम

Fri, 23 Jan 2015 12:09 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
Obama's Delhi program during India Visit - Obama in India

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। वह 25 जनवरी की सुबह 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। सुबह 10:10 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद 10:40 बजे वह राजघाट जाएंगे और सुबह 11:20 बजे से हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोपहर 1:50 बजे दोनों नेता मीडिया से रूबरू होंगे। करीब 2:20 बजे वह होटल लौट जाएंगे। शाम में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में वह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


अगले दिन यानी 26 जनवरी को सुबह 9:10 बजे वह होटल से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे और 9:25 पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर तक वह गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ओबामा के आगे का प्रोग्राम

Obama's Delhi program during India Visit - Obama in India

इसके बाद दोपहर 12:40 से 3:10 बजे तक वह सीईओ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम 5:45 बजे वह और मोदी मौर्या शेरटन में सीईओ के साथ राउंडटेबल बैठक करेंगे। 26 जनवरी की रात में प्रधानमंत्री मोदी उन्हें निजी भोज देंगे।

यात्रा के तीसरे दिन ओबामा सुबह 10:10 बजे होटल से निकलेंगे और 10:40 सिरी फोर्ट पहुंचेंगे। होटल में ही दोपहर का भोजन करने के बाद 3:05 से 4:05 बजे के बीच वह ताजमहल का दीदार करने आगरा में रहेंगे।

शाम 4:35 बजे वह पालम पहुंचेंगे और 5:50 बजे भारत से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed