फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Here comes the auspicious time to buy a car, from Navratri to Diwali Offers

लो आ गया कार खरीदने का शुभ मुहूर्त, नवरात्र से दिवाली तक ऑफर

Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Here comes the auspicious time to buy a car, from Navratri to Diwali Offers

नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। लिहाजा, नवरात्र से दिवाली तक कारों की खरीद का भी शुभ मुहूर्त बन गया है। एनजीटी के 2000 सीसी से ऊपर की डीजल कारों के रजिस्ट्रेशन से रोक हटाने के बाद जिले के कार बाजार में भारी उछाल की संभावना है। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारी भी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व में बढ़ोतरी की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार लग्जरी कारों समेत सभी तरह की कारों की बिक्री का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये को छू सकता है।
विज्ञापन


सेक्टर-5 स्थित निंबस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के जीएम (सेल्स) एसएन पाठक का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 15-20 फीसदी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सितंबर के बाद कारों की बुकिंग उससे पहले की तुलना में दोगुने से ज्यादा हो गई है। नवरात्र के पहले दिन से इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं, सेक्टर-1 स्थित रोहन मोटर्स के जीएम रजनीश ने बताया कि इस बार बुकिंग का ट्रेंड बहुत अच्छा चल रहा है। 

200 करोड़ रुपये को छू सकता है कार बाजार

Here comes the auspicious time to buy a car, from Navratri to Diwali Offers

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार की तुलना में कारों की बिक्री में 35-40 फीसदी बढ़ोतरी होगी। सेक्टर-8 स्थित ऑडी नोएडा के सेल्स मैनेजर अतुल सिंह ने बताया कि इस सीजन में बिक्री का आंकड़ा 40 फीसदी तक बढ़ सकता है।

दरअसल, इस वर्ष 2000 सीसी से ऊपर की महंगी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर एनजीटी की रोक से कार बाजार सुस्त रहा। वहीं रोक हटने के बाद तुरंत बाद पितृपक्ष शुरू हो गया। 

लिहाजा, संभावना जताई जा रही है कि नवरात्र से दिवाली तक का समय कारों की बिक्री का सबसे बेहतर समय साबित हो सकता है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस बार 25 फीसदी ज्यादा राजस्व की संभावना है। इस आंकड़ों को भी माना जाए तो बिक्री 1.44 अरब से 1.8 अरब रुपये तक जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed