{"_id":"1c95d0585591e51959098357f8bb44c5","slug":"hercules-and-globemaster-prepare-for-iraq-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इराक के लिए तैयार हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इराक के लिए तैयार हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में फंसे हिंदुस्तानी नागरिकों को वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना ने कमर कस ली है। विदेश मंत्रालय के निर्देशों के बाद हिंडन एयरबेस में सी-17 ग्लोब मास्टर और सी-130 जे सुपर हरक्युलिस विमान तैयार हैं। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही विमानों को इराक के लिए उड़ान भरनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की ओर से वायुसेना को निर्देश मिले कि इराक में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए विमानों को वहां जाना पड़ सकता है। इसके बाद वायुसेना ने ग्लोबमास्टर और सुपर हरक्युलिस विमानों को इराक भेजने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विश्व के सबसे बड़े मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर और छोटे से छोटे रन-वे पर उतरने में सक्षम हरक्युलिस विमानों को तैयार किया जा रहा है। विमानों का पायलट दल किसी भी तरह के वातावरण में उड़ान भरने और भारतीय नागरिकों को बचाकर लाने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
एयर ऑफिसर कमांडिंग अनिल सभरवाल ने बताया कि मंत्रालय की ओर से निर्देश आते ही विमान उड़ान भरेंगे। पायलट टीम पूरी तरह तैयार हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में लोगों की संख्या को देखते हुए इराक जाने वाले विमानों की संख्या तय की जाएगी।
दोनों विमान छोटी से छोटी हवाई पट्टी पर उतरने में सक्षम हैं। ग्लोबमास्टर एक बार ईंधन भरकर 42 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने और एक बार में 70 टन वजन उठाने के कारण इन्हें इराक भेजा जा रहा है, जिससे एक ही बार में सैकड़ों लोग विमान से भारत लाए जा सकते हैं।