{"_id":"c8241cefc6f1a53943e5d321a25464dd","slug":"her-husband-slapped-the-wife-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने थप्पड़ मारा तो पत्नी ने किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने थप्पड़ मारा तो पत्नी ने किया सुसाइड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट के सुभाष नगर में पति के थप्पड़ मारने से आहत महिला ने सुसाइड कर लिया। परिजन पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ सिहानी गेट यतेश पूनिया ने बताया कि सुभाष नगर निवासी धर्मपाल का रविवार रात घर में साइकिल खड़ी करने को लेकर पत्नी कविता (30) से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
धर्मपाल ने कविता को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत कविता ने देर रात चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, तब धर्मपाल घर पर नहीं था। दोनों की शादी को छह साल हो चुके थे। एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
बीवी ने अकेला छोड़ा तो खुदकुशी की
खोड़ा के दीपक विहार में एक युवक ने सोमवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान युवक ने सुसाइड नोट में अपने परिवार से माफी मांगी है।
नोएडा की निजी कंपनी में कर्मचारी परवेज खां (28) ने डेढ़ साल पहले पास ही रहने वाली गुलबहार से लव मैरिज की थी। शादी के एक साल बाद ही गृहक्लेश की वजह से गुलबहार मायके में रहने लगी। सोमवार को जब मकान मालिक इसरार किराया लेने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला।
उन्होंने पुलिस को बुलाया तो अंदर परवेज का शव कपड़े से बंधा पंखे से झूल रहा था। पास ही एक सुसाइड नोट भी पड़ा था। जिसमें उसने पत्नी के छोड़कर जाने को सुसाइड का कारण बताया है।