श्री श्री के कार्यक्रम में न पहुंचने की लाचारी पर ड्रीम गर्ल ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू होने से पहले ही विवादों में आया विश्व सांस्कृतिक महोत्सव अपनी भव्यता को लेकर इतना ज्यादा सुर्खियों में है कि उसमें न पहुंच पाने का बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को बहुत दुख है।
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आज ट्वीट कर विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में न शामिल हो पाने का खेद जताया और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को इस विशाल महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी।
यमुना के बाढ़ क्षेत्र पर आयोजित हुए विश्व सांस्कृतिक महोत्सव शुरू होने से पहले ही पर्यावरण समस्याओं को लेकर चर्चा में था। कई पर्यावरणविदों ने इस कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी आपत्ति जताई थी और कहा गया था कि 35 लाख लोगों के शामिल होने पर यमुना के अस्तित्व को खतरा होगा।
ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें खेद है कि भयंकर ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण मैं विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में नहीं पहुंच पाई। यह एक अद्भुत शुरूआत है जो आज से पहले कभी नहीं किया गया।
My great regret-bec of the horrible traffic jam, I cld not attend the World Culture fest.Such a wonderful initiative, never attempted before
— Hema Malini (@dreamgirlhema) March 13, 2016
उन्होंने आगे लिखा कि श्री श्री रविशंकर को सलाम है इतना भव्य प्रयास करने के लिए जिससे विश्व की सभी संस्कृतियां एक साथ एक मंच पर तीन दिनों के आईं।
Hats off to SriSri for ths wonderful attempt to integrate all cultures of the world in one massive prog spread over 3 days
— Hema Malini (@dreamgirlhema) March 13, 2016
बता दें कि विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता शामिल हुए। पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फणनवीस भी इस लिस्ट में शुमार हैं।