{"_id":"1cf92b570983da0026296ff270abcb92","slug":"helpline-for-those-who-are-facing-problem-by-monkeys","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों से परेशान हैं तो डायल करें ये नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों से परेशान हैं तो डायल करें ये नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के लोगों को बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है। इस नंबर पर फोन कर मदद ली जा सकती है। यह जानकारी संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बंदरों के उत्पात को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने दो सेनेट्री इंस्पेक्टरों को बंदर पकड़ने की ड्यूटी पर लगा दिया है।
विज्ञापन
साथ ही बंदरों को पकड़ने के लिए सेक्टर-48, एनएच-5 ई ब्लॉक, सेक्टर-21 बी,सी और डी ब्लॉक तथा सेक्टर-46 में कई स्थानों पर जाल लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को बंदरों से परेशानी हो रही है तो वह सेनेट्री इंस्पेक्टर गजराज के मोबाइल नंबर-9868840353 पर सीधे फोनकर मदद मांग सकता है।