फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Helpline for the African people

अफ्रीकी लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, युवक-युवतियों पर हमले के बाद हुआ फैसला

Tue, 31 May 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
Helpline for the African people
Africans - फोटो : Indian Express

अफ्रीकी युवक-युवतियों पर हमले के बाद पुलिस ने अफ्रीकी लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी तरह की समस्या होने पर अफ्रीकी मूल के लोग हेल्पलाइन नंबर 8750871111 और 100 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा साउथ-ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने सोमवार को अफ्रीकी लोगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार शाम को जारी एक बयान में कहा गया कि पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने वर्मा अफ्रीकी लोगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय में सोमवार दोपहर तीन बजे बुलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त को बनाया गया नोडल अफसर

Helpline for the African people
दिल्ली पुलिस

इसमें विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर, साउथ) पी. कामराज, विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर, उत्तर) एसबीके सिंह, संयुक्त पुलिस और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी शामिल थे। 

बैठक में अफ्रीकी लोगों के प्रतिनिधियों को 21 मई को कांगो युवक की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा जो कदम उठाए गए हैं, उनके बारे में बताया गया। अफ्रीकी लोगों से कहा गया है कि वे किसी तरह की परेशानी आने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

इसके अलावा दक्षिण दिल्ली के उन इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, जहां बड़ी संख्या में अफ्रीकी रहते हैं। अफ्रीकी लोगों की सुरक्षा को लेकर आरडब्ल्यूए के साथ बैठक की गई है। इन लोगों के लिए साउथ-ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय को नोडल अफसर बनाया गया है।

इसके अलावा अफ्रीकी लोग हेल्पलाइन नंबर और 100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा है कि अफ्रीकी लोगों के खिलाफ किसी तरह की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed