फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hello ... Corona has reached my neighborhood, what should I do now

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्पलाइन पर विदेशों तक से आ रही कॉल

Mon, 16 Mar 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
Hello ... Corona has reached my neighborhood, what should I do now
demo pic - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

हैलो...मैं कर्नाटक से बोल रहा हूं। मेरे मोहल्ले में भी कोरोना पहुंच गया है। मेरे घर में मां और पत्नी को बुखार है, अब मैं क्या करूं? कहीं हमें भी कोरोना तो नहीं है। अब मैं इलाज कराने कहां जाऊं? कोरोना वायरस को लेकर ये सवाल अक्सर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्पलाइन पर पूछे जा रहे हैं। हर किसी को कोरोना वायरस को लेकर घबराहट है, लेकिन हेल्पलाइन पर 12-12 घंटे की शिफ्ट में बैठे कर्मचारी उनकी पूरी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये हाल है नई दिल्ली के कश्मीरी गेट के नजदीक रोग नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीडीसी) का। यहां एक बड़े से कमरे में गोल मेज रखी है जिसमें चारों ओर फोन ही फोन रखे हैं। यहां 30 लाइन हैं, सब लगातार व्यस्त रहती हैं। हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर दिन भर घंटियों की आवाज के बीच कर्मचारी ईमेल के जरिए भी लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। कभी रोजाना 200-250 तक आने वाली कॉल अब 1500 तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये कॉल रिकॉर्ड हर दिन, हर पल तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 35 हजार से ज्यादा फोन कॉल और करीब 30 हजार ईमेल प्राप्त हो चुके हैं। 24 घंटे चालू रहने वाली इस हेल्पलाइन पर विभिन्न राज्यों से ही नहीं, बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिक भी फोन करके अपने सवालों का जवाब ले रहे हैं।

हेल्पलाइन के जरिये लोगों को बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण क्या हैं? बचाव क्या है? हमें बाहर जाना है। हम क्या सावधानी बरतनी हैं? घूमने जाएं तो क्या सतर्कता बरतें? एक कर्मचारी ने बताया कि ऐसे कई फोन कॉल मिल रहे हैं जो लोग आधी अधूरी जानकारी होने के कारण काफी घबराए हैं, हम बताते हैं कि आपको किससे मिलना है? क्या करना है? कोई विदेश यात्रा से आया हो, तो बताएं।

अगर ऐसा है तो सुझाव देते हैं कि किससे मिलना है? कहां जाना है? उन्होंने बताया कि उनके पास सभी राज्यों के जांच केंद्र व उपचार को लेकर अस्पताल जैसी चीजों की सूची है। 

हर कॉल पर पहुंच रही मदद

फोन की घंटी सिर्फ देश के भीतर से ही नहीं विदेशों से आए कॉल से भी बजती है। अब तक 1100 से ज्यादा कॉल विदेशों में फंसे भारतीयों के आए हैं। फोन कॉल की ब्योरा रजिस्टर में बाकायदा दर्ज होता है। इसका मकसद है कि जो जटिल मामले हैं और जानकारी ज्यादा जुटानी होगी तो बाद में भी संपर्क कर सकें।

फोन कॉल रहती है व्यस्त, न हो परेशान
एनसीडीसी के निदेशक सुजीत कुमार सिंह बताते हैं कि कई देशों से फोन कॉल मिल रही हैं। इसके चलते कई बार हेल्पलाइन व्यस्त रहती है। इसका मतलब ये नहीं है कि यहां कोई कॉल लेने वाला नहीं है। इस वक्त लोगों का सहयोग भी जरूरी है। अगर फोन कॉल व्यस्त रहती है तो परेशान नहीं हों। फिर से संपर्क कर सकते हैं। ये नहीं समझें कि कोई कॉल नहीं उठा रहा है।

3 मिनट में ईमेल से भी जवाब
30 फोन लाइन के अलावा ईमेल के जरिये भी लोगों को जबाव भेजे जा रहे हैं। महज दो से तीन मिनट के भीतर ही ईमेल का जवाब भेज दिया जाता है। ज्यादातर  ईमेल भारत के बाहर से आ रहे हैं, जिनकी मदद तत्काल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय 24 घंटे काम कर रहा है। इसलिए लोगों को बिलकुल परेशान होने की जरूरत नहीं है।

राज्य कंट्रोल रुम में भी बज रहीं घंटियां
दिल्ली राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना वायरस को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां के हेल्पलाइन नंबर 011-22307145, 22300012 और 22300036 पर संपर्क किया जा सकता है। अब तक यहां 283 फोन कॉल रिकॉर्ड हुई हैं जिनमें ज्यादातर  सर्दी जुकाम से ग्रस्त रोगी कोरोना की जांच कराने के लिए पता पूछ रहे हैं। वहीं 11 फोन कॉल दिल्ली कैट्स कंट्रोल रूम में भी पहुंची हैं जिन्होंने कोरोना संदिग्धों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed