कई राज्यों में बारिश का कहर जारी, लोगों का जीना हुआ मुहाल
देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिससे लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण कई लोगों की जानें भी चली गईं हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, शिमला भी बारिश और बाढ़ के चपट में है जहां हालात और गंभीर बनी हुई है।
एक तरफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है, तो कहीं मकान भरभरा कर ढह रहे हैं। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां एक साथ पढ़ें आफत की बारिश का कहर:
फतेहपुर में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार रात घर गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
काशी में हर तरफ जलभराव, बढ़ी दुश्वारियां
तीन दिनों से हो रही बरसात ने आम जनता की दुश्वारियों को भी बढ़ा दिया है। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शहरी इलाकों में तो कई जगह घरों के रसोई तक बरसात का पानी पहुंच चुका है। वहीं बाजारों की दुकानों में भी बरसात का पानी घुसने से दुकानदारों के होश उड़े हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बारिश के चलते एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में पानी भर गया है। इस कारण शनिवार को यूनिट संख्या एक और दो बंद कर दी गई हैं।
रायबरेली में भारी बारिश के चलते एनटीपीसी की दो यूनिटों में बिजली उत्पादन ठप
ऐसा न होने से केबिल व बड़े उपकरण खराब होने का खतरा था। मालूम हो कि यहां से कई प्रदेशों को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां पढ़े पूरी खबर